पर्सनल असिस्टेंट के लिए भर्ती: दोस्तों अगर आपने ग्रेजुएशन कर ली है और चाहे किसी भी स्ट्रीम से की हो, हम आपके लिए एक बेहतरीन नौकरी की जानकारी लेकर आये है।
राजस्थान में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है, और ये भर्ती राजस्थान हाई कोर्ट में निकाली गयी है, जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म फरवरी माह से भरे जाने शुरू हो जायेगे।
इसके लिए राजस्थान हाई कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट hcraj.nic.in के द्वारा जानकारी साझा की गयी है, आइये जानते है इस भर्ती के बारे में विस्तार से।
पर्सनल असिस्टेंट के लिए भर्ती (Personal Assistant Bharti)
दोस्तों ये भर्ती राजस्थान की तरफ से निकाली गयी है जिसमे राजस्थान हाई कोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती निकाली गयी है, ये भर्ती 30 पदों पर निकाली गयी है जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
एप्लीकेशन फॉर्म 9 फरवरी से भरे जाने शुरू हो जायेगे, जिसकी आखिरी तारीख 9 मार्च 2024 रहने वाली है।
विभाग का नाम | राजस्थान हाई कोर्ट |
पद का नाम | जूनियर पर्सनल असिस्टेंट |
पदों की संख्या | 30 |
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की तारीख | 9 फरवरी 2024 |
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख | 9 मार्च 2024 |
बैंक में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, वेतन 50 हजार के लगभग।
पदों की संख्या
ये भर्ती टोटल 30 पदों पर निकाली गयी है, जिसमे से जनरल वालो के लिए 13 पद, OBC वालो के लिए 6 पद, EWS वालो के लिए 3 पद, MBC वालो के लिए 1 पद, SC वालो के लिए 4 पद, ST वालो के लिए 3 पदों पर भर्ती निकाली गयी है।
एप्लीकेशन फीस
इसमें जनरल और दूसरे राज्यों वालो के लिए 750 रूपये, OBC और EWS वालो के लिए 600, जबकि SC, ST और PH वालो के लिए 450 रूपये एप्लीकेशन फीस रखी गयी है।
योग्यता
इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किये कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल के बीच में होनी चाहिए और बाकी OBC, SC, ST वालो को आयु सीमा में 5 साल की छूट भी दी गयी है।
जरुरी डॉक्यूमेंट
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवारों का फोटो और सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र
- उम्मीदवारों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
महत्वपूर्ण लिंक
अप्लाई करने के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
नोटिफिकेशन के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |