Group C Recruitment: अंडमान और निकोबार कमांड (HQ ANC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS – ऑफिस और ट्रेनिंग) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए है, जो 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करती है।
Group C Recruitment 2026 (भर्ती की मुख्य जानकारी)
विभाग का नाम: मुख्यालय, अंडमान और निकोबार कमांड (HQ ANC)
पद का नाम: लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
कुल पद: 09 (LDC- 05, MTS- 04)
नौकरी का प्रकार: सरकारी नौकरी (ग्रुप ‘C’)
आवेदन का तरीका: केवल ऑफलाइन (रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से)
परीक्षा केंद्र: केवल श्री विजया पुरम (Sri Vijaya Puram)
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
आवेदन शुरू: 18 अप्रैल 2026 से
आवेदन की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार पत्र (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 28 दिनों के भीतर (शाम 17:00 बजे तक), यानी 15 मई 2026 तक इसमें आवेदन कर सकते है।
दूरदराज के क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, लद्दाख जैसे विशेष और दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा विज्ञापन प्रकाशन से 35 दिन है।
पदों का विवरण और वेतन (Vacancy & Salary Details)
पद का नाम | कुल पद | वेतन स्तर (Pay Level) | बेसिक सैलरी |
|---|---|---|---|
Lower Division Clerk (LDC) | 05 (UR-2, OBC-1, SC-1, EWS-1) | Level-2 | Rs. 19,900 – 63,200 |
Multi-Tasking Staff (MTS) | 04 (UR-2, OBC-1, SC-1) | Level-1 | Rs. 18,000 – 56,900 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास या समकक्ष होना आवश्यक है
आयु सीमा (Age Limit)
LDC के लिए: 18 से 27 वर्ष।
MTS के लिए: 18 से 25 वर्ष।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (Written Examination): सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ (Objective Type) लिखित परीक्षा देनी होगी।
- स्किल टेस्ट (Skill Test): यह केवल LDC पद के लिए होगा। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर 1:10 के अनुपात में उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट कंप्यूटर पर इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): चयन के अंतिम चरण में उम्मीदवारों की आयु, शिक्षा, जाति और पहचान से जुड़े मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern)
लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी (General English को छोड़कर) और हिंदी दोनों भाषाओं में (Bilingual) होगा
विषय (Subject) | अधिकतम अंक (Maximum Marks) |
|---|---|
General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क) | 25 |
General English (सामान्य अंग्रेजी) | 25 |
Numerical Aptitude (संख्यात्मक योग्यता) | 25 |
General Awareness (सामान्य जागरूकता) | 25 |
कुल (Total) | 100 |
पासिंग मार्क्स (Qualifying Marks): परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए UR वर्ग को 35%, OBC/EWS को 30% और अन्य सभी आरक्षित वर्गों को न्यूनतम 25% अंक लाने होंगे।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply – Offline Process)
- आवेदन पत्र (Application Form): अच्छी गुणवत्ता वाले A4 साइज के सादे कागज पर दिए गए निर्धारित प्रारूप (Format) में अपना आवेदन साफ-साफ हाथों से लिखें या टाइप करें।
- फोटो (Photographs): नीले बैकग्राउंड वाली हाल ही की (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं) पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्र पर चिपकाएं और साथ में दो अतिरिक्त फोटो संलग्न करें (पीछे की तरफ साइन करके)।
- दस्तावेज़ (Documents): अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्म प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि की स्व-सत्यापित (Self-attested) कॉपियां लगाएं।
- लिफाफा (Self-Addressed Envelope): एक स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा (साइज 23×13 सेमी) लें, जिस पर 45/- रुपये का डाक टिकट लगा हो।
- मुख्य लिफाफे पर क्या लिखें: जिस बड़े लिफाफे में आप आवेदन भेजेंगे, उसके ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF “LOWER DIVISION CLERK” / “MULTI-TASKING STAFF (OFFICE & TRAINING)” AND CATEGORY _______” (अपनी कैटेगरी भरें)।
- भेजने का पता: आवेदन पत्र को ‘रजिस्टर्ड पोस्ट’ या ‘स्पीड पोस्ट’ के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें।
THE OFFICER-IN-CHARGE CIVILIAN RECRUITMENT CELL NAVAL SHIP REPAIR YARD PO-HADDO, SRI VIJAYA PURAM – 744 102 SOUTH ANDAMAN, ANDAMAN & NICOBAR ISLANDS

| For Notification | Click Here |
| Application Form Sample | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
