Finance Ministry Recruitment (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 20.04.2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19.05.2026 (रात 23:59 बजे तक)
ऑनलाइन परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि: जून / जुलाई 2026
पदों का विस्तृत विवरण, योग्यता और सैलरी (Post-wise Details)
भर्ती को मुख्य रूप से चार अलग-अलग लेवल (Level) में बाँटा गया है। यहाँ प्रत्येक लेवल के अनुसार पदों की पूरी जानकारी दी गई है:
पद का नाम: वेलफेयर ऑफिसर (Welfare Officer) और सेफ्टी ऑफिसर (Safety Officer)।
वेतनमान (Salary): 29,740 रुपये – 1,03,000 रुपये (IDA पैटर्न)।
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता:
- वेलफेयर ऑफिसर: सोशल साइंस/सोशल वर्क में मास्टर डिग्री या डिप्लोमा (राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त)।
- सेफ्टी ऑफिसर: इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फर्स्ट क्लास डिग्री या फिजिक्स/केमिस्ट्री में फर्स्ट क्लास डिग्री के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्लोमा और 2-5 साल का अनुभव।
स्ट्रीम / ट्रेड: प्रिंटिंग, मैकेनिकल, एयर कंडीशनिंग (AC), इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, टेक्निकल कंट्रोल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इंक फैक्ट्री और राजभाषा (Official Language)।
वेतनमान (Salary): 27,600 रुपये – 95,910 रुपये।
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता:
- तकनीकी पदों के लिए: संबंधित ट्रेड (जैसे- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, IT, प्रिंटिंग आदि) में फर्स्ट क्लास (1st Class) फुल-टाइम डिप्लोमा। (B.Tech/B.E./B.Sc. (Engg.) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं)।
- राजभाषा (Official Language) के लिए: हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, साथ ही ग्रेजुएशन लेवल पर हिंदी/अंग्रेजी एक विषय के रूप में होना चाहिए। अनुवाद का 1 साल का अनुभव आवश्यक है
पद का नाम: सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA)।
वेतनमान (Salary):
B-4 लेवल (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट / आर्टिस्ट): 23,910 रुपये – 85,570 रुपये।
B-3 लेवल (JOA): 21,540 रुपये – 77,160 रुपये।
आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता:
- सेक्रेटेरियल असिस्टेंट: 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, अंग्रेजी या हिंदी स्टेनोग्राफी (80 wpm) और टाइपिंग (40 wpm)।
- आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन): फाइन आर्ट्स (BFA) या विजुअल आर्ट्स में 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, कम्प्यूटर का ज्ञान और अंग्रेजी (40 wpm) या हिंदी (30 wpm) टाइपिंग स्पीड।
ट्रेड / विषय: कंट्रोल, प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, फिटर, एयर कंडीशनिंग, स्टोर्स, इंक फैक्ट्री (अटेंडेंट ऑपरेटर / लेबोरेटरी असिस्टेंट)।
वेतनमान (Salary): 18,780 रुपये – 67,390 रुपये।
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त फुल-टाइम ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)
SC/ST उम्मीदवार: 5 वर्ष
OBC-NCL उम्मीदवार: 3 वर्ष
PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: 10 वर्ष (SC/ST के लिए 15 वर्ष और OBC के लिए 13 वर्ष)
(नोट: आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 19.05.2026 के आधार पर की जाएगी)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सभी पदों के लिए एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective Test) होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं है। मेरिट लिस्ट केवल CBT के अंकों के आधार पर बनेगी।
- कौशल परीक्षा (Skill Test): जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) के लिए टाइपिंग टेस्ट और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए स्टेनोग्राफी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

