UP Anganwadi Recruitment 2026: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के निर्देशानुसार मऊ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी योग्य महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहती हैं, वे विभागीय वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
यहाँ हमने मऊ आंगनबाड़ी रिक्ति 2026 (Mau Anganwadi Vacancy) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी है।
UP Anganwadi Important Dates
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 मई 2026
पदों का विवरण (Vacancy Details)
मऊ जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 100 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित संविदा के तहत नियुक्ति की जाएगी। आरक्षण के आधार पर पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (General): 51 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 24 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 16 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 09 पद
परियोजना (ब्लॉक) के अनुसार रिक्तियों की संख्या:
- रानीपुर (ग्रामीण): 22 पद
- रतनपुरा (ग्रामीण): 15 पद
- कोपागंज (ग्रामीण): 11 पद
- फतेहपुर मण्डाव (ग्रामीण): 09 पद
- घोसी (ग्रामीण): 09 पद
- परदहा (ग्रामीण): 09 पद
- बड़राव (ग्रामीण): 08 पद
- मुहमदाबाद गोहना (ग्रामीण): 08 पद
- दोहरीघाट (ग्रामीण): 05 पद
- शहर / मऊ सिटी (शहरी): 04 पद
UP Anganwadi Eligibility Criteria
- केवल महिला अभ्यर्थी: इन विज्ञापित पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी।
- शैक्षिक योग्यता: आवेदिका की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) या उसके समकक्ष होनी अनिवार्य है।
- चयन प्रक्रिया: चयन इंटर, स्नातक एवं परास्नातक में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा
UP Anganwadi Age Limit
- आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- आयु की गणना 01.01.2026 के आधार पर की जाएगी।
- आयु के प्रमाण के लिए हाई स्कूल अंक पत्र और प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
Important Rules & Preferences
- स्थानीय निवासी: अभ्यर्थी को उसी ग्राम सभा/वार्ड का निवासी होना चाहिए।
- वरीयता: चयन में सबसे पहले उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली विधवा या तलाकशुदा (परित्यक्ता) महिला को वरीयता दी जाएगी।
- आय सीमा: गरीबी रेखा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम आय ₹46,080 और शहरी क्षेत्र में ₹56,460 वार्षिक निर्धारित की गई है।
- प्रमाण पत्र: निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र डिजिटल हस्ताक्षर युक्त होने चाहिए जिनका ऑनलाइन सत्यापन संभव हो। आय प्रमाण पत्र विज्ञापन तिथि से 3 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
UP Anganwadi How to Apply Online
- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- आवेदिका को अपने दस्तावेज़ों की स्पष्ट स्वहस्ताक्षरित (Self-attested) प्रति अपलोड करनी होगी।
- किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
- त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण भरे गए फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

| नोटिफिकेशन के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
| नोटिफिकेशन के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
| अप्लाई करने के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
