एक स्टार पुलिस ऑफिसर को क्या कहते है ? 1 star police ko kya kahte hai

1 star police ko kya kahte hai : सभी राज्यों की पुलिस अलग अलग होती है, लेकिन किसी भी राज्य में पुलिस के पदों की पहचान एक ही होती है।

इसी पहचान के तौर पर हम जान पाते है, की कौन पुलिस ऑफिसर किस रैंक का अधिकारी है और उसकी क्या क्या जिम्मेदारी है, उसे कौन कौन सी सुविधाएं मिलती है।

इन्ही में से एक ऐसा रैंक है जिसे “एक स्टार वाला पुलिस ऑफिसर” कहते है, जो कि पुलिस विभाग के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तो इस आर्टिकल में हम आपको पुलिस विभाग के एक स्टार पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी, उनके कर्तव्य और उनके वेतन पर बात करेंगे।

1 स्टार पुलिस को क्या कहते है ?

पुलिस विभाग में एक स्टार पुलिस को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Assistant Sub Inspector) या ASI कहते है, इन्हे “पुलिस कप्तान” या “कप्तान” के रूप में भी जाना जाता है।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से नीचे का पद हेड कांस्टेबल का होता है, जबकि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से प्रमोशन होने के बाद सब इंस्पेक्टर बनते है।

पहचान के तौर पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कंधे पर लाल नीले रंग की पट्टी और एक स्टार लगा होता है।

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, कितना वेतन मिलता है ?

1 स्टार पुलिस की जिम्मेदारियां और कर्तव्य

  • पुलिस के बड़े अधिकारियो की निगरानी और नेतृत्व करने करने के लिए वन-स्टार पुलिस अधिकारी यानी की असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जिम्मेदार होते है, वे दिन प्रतिदिन के कार्यो की देखरेख करते है।
  • अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना, अपराधों को रोकना, उनकी जाँच करना।
  • क्षेत्र में कोई अपराध होता है, तो पुलिस अधिकारियो के साथ जाकर उसकी जाँच करने में मदद करना।
  • पैदल या वाहन से अपने निर्धारित क्षेत्र में पैट्रोलिंग करना।
  • यातायात को नियंत्रित करना, अपराध स्थल पर जाकर साबुत इकठ्ठा करना।
  • आपातकालीन फ़ोन आने पर उनका जवाब देना और घटना स्थल पर जाकर जाँच करना।
  • आपातकालीन स्थिति का पता चलने पर, आम नागरिको को उससे सचेत करना।

एक स्टार पुलिस का वेतन

एक स्टार पुलिस अधिकारी यानी की ASI officer का वेतन अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकता है, लेकिन फिर भी इन्हे 25,000 से 30,000 रूपये के लगभग प्रति माह वेतन मिल जाता है।

एक स्टार पुलिस बनने के लिए योग्यता

एक स्टार पुलिस बनने के लिए कैंडिडेट का 12th पास होना जरुरी है, और 12th चाहे किसी भी विषय से की हो, कितने भी नंबर आये हो अभी कैंडिडेट ASI बन सकते है।

इसके लिए आयु सीमा भी 21 से 28 साल के बीच में होनी चाहिए, जिसमे OBC वालो 3 साल की और SC, ST वालो को 5 साल की छूट भी दी जाती है।

एक स्टार पुलिस की भर्ती

एक स्टार पुलिस अधिकारी के लिए डायरेक्ट भर्ती नहीं होती है, बल्कि ये तो प्रमोशन के द्वारा बनते है।

जी हां सबसे पहले पुलिस कांस्टेबल के लिए भर्ती की जाती है, जिससे प्रमोशन होने के बाद हेड कांस्टेबल बनते है और फिर हेड कांस्टेबल से प्रमोशन होने के बाद ही एक स्टार पुलिस अफसर यानी ASI बन पाते है।

10 पास Police Constable Kaise Bane 2023 – सम्पूर्ण जानकारी

12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने 2023 पूरी जानकारी

DGP कैसे बने ? वेतन और सुख सुविधाएं जानकर चौक जाओगे।

पुलिस के 5 सबसे अधिक वेतन लेने वाले पद 2023

2023 में पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए ?

Leave a Comment