12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने 2024 पूरी जानकारी

Droga kaise bane: आज के समय में बहुत से कैंडिडेट है जो की पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखते है और नौकरी करते हुए पुलिस विभाग में उच्च पद तक जाना चाहते है। 

तो पुलिस विभाग से ही सम्बंधित एक पद होता है Police Sub Inspector यानि दरोगा का जिसके बारे में हम आपको बतायेगे की दरोगा कैसे बनते है, इसके लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए, आयु सीमा क्या होनी चाहिए आदि बहुत कुछ। 

Police Sub Inspector / दरोगा कौन होता है ?

Police Sub Inspector को हिंदी में उप निरीक्षक कहते है और कुछ राज्यों में इन्हे दरोगा भी कहा जाता है। Police Sub Inspector पुलिस चौकी का इंचार्ज होता है मतलब पुलिस चौकी पर जितने भी कार्य होते है वो सभी पुलिस सब इंस्पेक्टर की देखरेख में होते है। 

दरोगा के कार्य 

एक दरोगा को फील्ड के और चौकी के बहुत से कार्य करने होते है जिनके बारे में हम आपको बतातेगे। 

  • अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाये रखना
  • क्षेत्र में आने वाले सभी गांव और कस्बो के लोगो की और उनकी संपत्ति की सुरक्षा करना
  • क्षेत्र में अगर कोई घटना घटित होती है उनकी जाँच करना और अपराधी को गिरफ्तार करना।
  • चौकी में कार्यरत स्टाफ पर नियंत्रण रखना उन्हें काम बाटना और उनके कार्यो की जाँच करना।
  • अपने क्षेत्र में चल रहे सभी छोटे बड़े कार्यो की जानकारी रखना। 
  • क्षेत्र में किसी illegal कार्य का पता चलने पर वहां छापा मारना और दोषियों क गिरफ्तार करना। उसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को देना।
  • पुलिस स्टेशन में आने वाली शिकायतों की जाँच करना, अपराधियों को गिरफ्तार करना। 

आदि इस तरह के बहुत से कार्य होते है जो एक Sub Inspector के अंतर्गत आते है।

दरोगा बनने के लिए योग्यता 

दरोगा बनने के लिए जरुरी है की कैंडिटे ग्रेजुएशन पास हो फिर चाहे उसने ग्रेजुएशन किसी भी विषय से की हो और कोई भी कोर्स जैसे BA, B.SC, BBA, B.COM, B.TECH आदि किया हो सभी दरोगा के लिए अप्लाई कर सकते है। 

इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर यानि दरोगा बनने के लिए योग्यता के साथ साथ आयु सीमा भी देखी जाती है जो की सामान्य जाती वालो के लिए 21 से 28 साल के बीच में होनी चाहिए। इसमें OBC वालो को 3 साल की और SC/ST वालो को 5 साल की छूट भी दी जाती है। 

अब अगर आपने अपनी 10th कक्षा पास कर ली है और आप दरोगा बनना चाहते है तो अब आपको 11th कक्षा में दाखिला लेना चाहिए और 11th में आप कोई भी विषय ले सकते है जिसमे आपका इंटरेस्ट हो और जिसके बाद आप 12th कक्षा को आसानी से पास कर सके।

11th कक्षा में आपको NCC भी ज्वाइन कर लेनी चाहिए जिससे आपको पुलिस के फिजिकल में मदद मिलेंगे। फिर 12th कक्षा पास करने के बाद आपको किसी मान्यता प्राप्त विधालय में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लेना चाहिए और साथ ही साथ किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट से पुलिस की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए। 

अगर उत्तर प्रदेश दरोगा के बारे में आप और अधिक जानना चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पर जा सकते है। 

Sub Inspector / दरोगा कैसे बने 

दरोगा की भर्ती राज्य स्तर पर होती है जिसके सभी राज्यों में अलग अलग समय पर अलग अलग परीक्षा होती है और जिसमे समय समय के साथ साथ थोड़ा बहुत बदलाव होता रहता है इसके लिए आप अपने राज्य का नाम एग्जाम पैटर्न लिखकर हमे कमेंट करे जिससे हम कमेंट के द्वारा ही आपको आपके राज्य की जानकारी दे देंगे। 

फिर भी हम यहां पर आपको ज्यादातर राज्यों में फॉलो किया जाने वाला एग्जाम पैटर्न बताने वाले है। 

तो दरोगा की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्स्क जाँच और दस्तावेज सत्यापन होता है। 

  • लिखित परीक्षा 
  • शारीरिक मानक परीक्षण 
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 
  • चिकित्स्क जाँच
  • दस्तावेज़ सत्यापन

दरोगा लिखित परीक्षा 

दरोगा की लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता, आईक्यू/ रीजनिंग/मानसिक योग्यता आदि विषयो से प्रश्न पूछ जाते है। यह 400 नंबर का पेपर होता है जिसमे 160 प्रश्न पूछे जाते है और 2 घंटे का यह पेपर होता है। 

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य ज्ञान
  • संख्यात्मक और मानसिक क्षमता
  • आईक्यू/ रीजनिंग/मानसिक योग्यता

दरोगा शारीरिक मानक परीक्षण

दरोगा की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण सभी राज्यों के लिए लगभग समान ही रहता है। इसमें Height, Chest और Weight की माप ली जाती है।

Height

पुरुष (Gen/OBC/SC) वालो के हाइट 168cm होनी चाहिए जबकि पुरुष (ST) वालो के 160cm होनी चाहिए यही महिला (Gen/OBC/SC) वालो के लिए हाइट 152 cm और महिला (ST) वालो के लिए 147cm होनी चाहिए। 

  • पुरुष (Gen/OBC/SC) = 168cm
  • पुरुष (ST) = 160cm
  • महिला (Gen/OBC/SC) = 152 cm
  • महिला (ST) = 147cm

Chest 

पुरुष (Gen/OBS/SC) वालो के लिए छाती 79 सेंटीमीटर और पुरुष (ST) वालो के लिए छाती 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए और फिर छाती फूलने के बाद 5 सेंटीमीटर का फुलाव आना चाहिए। जिसके अनुसार पुरुष (Gen/OBS/SC) वालो की फूलने के बाद चेस्ट 84 सेंटीमीटर और पुरुष (ST) वालो के लिए 82 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

  • पुरुष (Gen/OBS/SC) = 79 सेंटीमीटर
  • पुरुष (ST) = 77 सेंटीमीटर

छाती फूलने के बाद

  • पुरुष (Gen/OBS/SC) = 84 सेंटीमीटर
  • पुरुष (ST) = 82 सेंटीमीटर

जबकि महिलाओ की छाती मापन नहीं किया जाता। महिलाओ का वजन मापा जाता है। 

Weight

महिलाओ का weight सभी जाति के लिए 40kg होना चाहिए और कुछ राज्यों में 45kg भी माँगा जाता है।

दरोगा शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाई जाती है जिसमे पुरुषो को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिलाओ को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

  • पुरुष = 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर
  •  महिला  = 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर

तो इस प्रकार अलग अलग राज्यों के हिसाब से दौड़ में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। और कुछ राज्यों में दौड़ के साथ साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में Ball throw, Long Jump, उठक बैठक, रस्सी कूद जैसी activity भी कराई जाती है।

दरोगा चिकित्स्क जाँच (Medical Test)

  • चिकित्स्क जाँच में अभ्यर्थी बिलकुल स्वस्थ होना चाहिए। 
  • उसे कोई किसी प्रकार की बीमारी भी नहीं होनी चाहिए
  • अभ्यर्थी की आँख की दर्ष्टि 6/6 होनी चाहिए।
  • सटा घुटना या सपाट पैर नहीं होना चाहिए।
  • उसमे हकलाना, विकलांगता जैसी कोई समस्या भी नहीं होनी चाहिए।
  • Color Blindness नहीं होना चाहिए मतलब की रंगो को सही से पहचानना आना चाहिए।

दरोगा दस्तावेज सत्यापन

दरोगा की परीक्षा को पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है जिसमे आपको नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट लेकर जाने होंगे। 

  • 10th, 12th marksheet
  • ग्रेजुएशन की है या कोई डिप्लोमा किया है तो उसका सर्टिफिकेट भी ले जा सकते है।
  • जाति प्रमाण पत्र (3 साल पुराना)
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • 10 फोटो

फिर इन सभी टेस्ट को पास करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होती है जिसके आधार पर अभियर्थियों की भर्ती की जाती है। 

https://sarkarinaukriexams.net/web-stories/droga-kaise-bane/

होमगार्ड कैसे बने और इसके लिए कितनी योग्यता चाहिए होती है 

सवाल और जवाब 

प्रश्न -1: दरोगा बनने के लिए क्या क्या चाहिए ?

उत्तर: दरोगा बनने के लिए अभियार्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए फिर चाहे उसने ग्रेजुएशन किसी भी विषय से की हो या कोई भी कोर्स किया हो। इसके साथ ही पुरुष (Gen/OBC/SC) वाले अभियर्थियों की हाइट 168cm होनी और पुरुष (ST) वाले अभियर्थियों की हाइट 160cm होनी चाहिए। यही महिला (Gen/OBC/SC) वाले अभियर्थियों के लिए हाइट 152 cm और महिला (ST) वाले अभियर्थियों के लिए हाइट 147cm होनी चाहिए। 

प्रश्न -2 : दरोगा बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है ?

उत्तर: दरोगा बनने के लिए कैंडिडेट को ग्रेजुएशन तक पढ़ाई करनी पड़ती है इससे आगे पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले भी दरोगा के लिए अप्लाई कर सकते है लेकिन दरोगा का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन पास होना जरुरी होता है। 

प्रश्न -3 : दरोगा के कंधे पर कितने स्टार होते है ?

उत्तर: Police Sub Inspector यानि दरोगा के कंधे पर दो स्टार लगे होते है और इसके साथ ही लाल और नील रंग का फीता लगा होता है।

प्रश्न -4: दरोगा की सैलरी कितनी होती है 

उत्तर: दरोगा को प्रति माह 44,000 – 58,000 के लगभग वेतन मिलता है जो की अलग अलग राज्यों के लिए कम या ज्यादा हो सकती है।

प्रश्न -5: दरोगा बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए ?

उत्तर: दरोगा बनने के लिए पुरुष (Gen/OBC/SC) वाले अभियार्थी की हाइट 168cm होनी चाहिए जबकि पुरुष (ST) वाले अभियार्थी की हाइट 160cm होनी चाहिए यही महिला (Gen/OBC/SC) वाले अभियार्थी की हाइट152 cm और महिला (ST) वाले अभियार्थी की हाइट 147cm होनी चाहिए। 

Leave a Comment