पुलिस में सबसे छोटा पद कौनसा है, उन्हें कितना वेतन मिलता है?

Police me sabse chota post: पुलिस विभाग पूरे देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होती है। इसमें अलग अलग रैंक और पद शामिल हैं, जिसमे सभी पदों पर अलग अलग जिम्मेदारियां है और उन पर अलग अलग वेतन मिलता है।

इन पदों में जैसे एक हाई रैंक का ऑफिसर है, उसी तरह एक सबसे छोटा पद भी होता है। इस लेख में, हम भारतीय पुलिस विभाग के इसी सबसे छोटे पद, उसके महत्व और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

पुलिस में सबसे छोटा पद

भारतीय पुलिस विभाग में सबसे छोटा पद पुलिस कांस्टेबल का होता है, यह पुलिस में सबसे निचली रैंक का अधिकारी होता है। पहचान के तौर पर पुलिस कांस्टेबल के कंधे पर सिर्फ एक खाली पट्टी लगी होती है।

आपको जानकर हैरानी होगी की, पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा भर्ती पुलिस कांस्टेबल के पदों पर ही होती है, और पुलिस कांस्टेबल से प्रमोशन होने के बाद ही सीनियर पुलिस कांस्टेबल बनते है, फिर सब इंस्पेक्टर और फिर लगभग 8 से 10 साल के बाद पुलिस कांस्टेबल बन पाते है।

पुलिस विभाग का सबसे बड़ा पद कौनसा होता है, क्लिक करके जाने, उन्हें कितना वेतन मिलता है ?

पुलिस कांस्टेबल भी पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, इनका पद सबसे छोटा होता है लेकिन इनके कंधो पर भी जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा होती है। अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने से लेकर बड़े पुलिस ऑफिसर के काम काज में भी मदद करते है।

पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता

पुलिस कांस्टेबल के लिए समय समय पर अलग अलग राज्यों में भर्तियां निकलती रहती है और सबसे ज्यादा भर्ती भी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर ही की जाती है।

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास होना जरुरी होता है, फिर चाहे 12th किसी भी विषय से की हो बस 12th में कम से कम 45% नंबर आने चाहिए।

इसके साथ कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल के बीच होनी चाहिए।

इस साल पुलिस की भर्ती कब आएगी ?

पुलिस कांस्टेबल के लिए भर्ती प्रक्रिया

पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, उसके बाद फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिया जाता है।

लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, बुद्धिलब्धि इस तरह के विषयों से लगभग 100 प्रश्न पूछे जाते है।

जिसके बाद फिजिकल के लिए लड़को की उचाई कम से कम 168cm और लड़कियों की 152cm होनी चाहिए। इसके साथ छाती 79cm होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए।

महिलाओ का वजन 40 से 45 kg के बीच में होना चाहिए (वजन सिर्फ महिलाओ का नापा जायेगा)

फिजिकल में ही लड़को को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिलाओ को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होती है।

जिसके बाद लड़को को 13 फ़ीट और महिलाओ को 8 फ़ीट तक की कूद भी लगानी होती है।

पुलिस कांस्टेबल को कितना वेतन मिलता है ?

पुलिस कांस्टेबल का वेतन अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग होता है। लेकिन एक हिसाब से देखा जाये तो पुलिस कांस्टेबल को प्रति माह 20,000 से 45,000 के बीच में वेतन मिल जाता है। और यह वेतन साल दर साल बढ़ता रहता है। 

इसके साथ ही पुलिस कांस्टेबल पर बहुत जिम्मेदारियां भी होती है। अपने निर्दिष्ट क्षेत्रों में गश्त करना, आपातकालीन कॉल का जवाब देना और सार्वजनिक शिकायतों को दूर करना, वरिष्ठ अधिकारियों को अपराधों की जांच करने में सहायता करना।

इस तरह के कार्य Police me sabse chota post पुलिस कांस्टेबल को करने पड़ते है।

10th के बाद पुलिस अफसर कैसे बने ? क्लिक करके जाने पूरी प्रकिर्या

12th के बाद दरोगा कैसे बना जाता है ? क्लिक करके जाने विस्तार से

पुलिस में DGP को कौन सी सुख सुविधाएं मिलती है ?

पुलिस बनने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए ?

Leave a Comment