बैंक में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, वेतन 50 हजार के लगभग।

बैंक में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती: दोस्तों अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते है तो ग्रेजुएशन पास वालो के लिए गजब की भर्ती निकली है।

बैंक ऑफ़ बरोडा में सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए भर्ती निकली है, जिसके लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अप्लाई कर पाएंगे, इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

Join Telegram Group

Bank of Baroda की ऑफिसियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है आइये जानते है इस भर्ती के बारे विस्तार से।

बैंक में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Security Officer Bharti)

Bank of Baroda में Security Officer के पदों के लिए भर्ती निकली है, जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। ये भर्ती 38 पदों के लिए की जा रही है, जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म 19 जनवरी 2024 से शुरू हो जायेगे, जिनकी आखिरी तारीख 8 फरवरी 2024 रहेगी। इसलिए तारीख रहते इसके लिए अप्लाई कर लीजियेगा।

विभागबैंक को बरोदा
पद का नामसिक्योरिटी ऑफिसर
पदों की संख्या38
एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की तारीख19 जनवरी 2024
एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख8 फरवरी 2024

रेलवे में 10th पास के लिए 5696 पदों पर भर्ती

पदों की संख्या

इसमें टोटल 38 पदों पर भर्ती निकली है जिनमे से जनरल वालो के 18 पद, ईडब्लूएस वालो के 3 पद, OBC वालो के 10, SC वालो के 5 और ST वालो के 2 पदों पर भर्ती निकली है।

योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्विधालय से ग्रेजुएशन पास किया हुआ होना चाहिए और कम से कम तीन महीने का कंप्यूटर का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया हुआ हुआ चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 25 साल और अधिकतम 35 साल के बीच में होनी चाहिए और बाकी आरक्षित जातियों को आयु सीमा में 5 साल की छूट भी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इसमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी जाति वालो के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपए जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार के लिए 100 रूपये एप्लीकेशन फीस रखी है।

वेतन

सिक्योरिटी ऑफिसर के इन पदों पर वेतन 50,000 से 60,000 रूपये के लगभग मिलेगा।

जॉब लोकेशन

चुने गए उम्मीदवारों को पुरे भारत में कही पर भी ज्वाइन किया जा सकता है ये बैंक ऑफ़ बरोदा के ऊपर डिपेंड करता है।

सिलेक्शन प्रोसेस

इसकी भर्ती प्रकिर्या में सबसे पहले ऑनलाइन एग्जाम लिए जायेगा, जिसके बाद इंटरव्यू लिया जायेगा फिर उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर आखिर में मेडिकल लिया जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

अप्लाई करने के लिएयहाँ पर क्लिक करे 
नोटिफिकेशन के लिएयहाँ पर क्लिक करे 

Leave a Comment