पुलिस में कैसे मिलेगी नौकरी, किस पद के लिए कितनी योग्यता चाहिए ?

Police me naukri kaise paye: पुलिस विभाग में जाना आजकल ज्यादातर नवयुवकों का सपना होता है, बहुत से लड़के इसके लिए 10th क्लास से ही तैयारी करने लगते हैं।

लेकिन बहुत से लड़कों को इसके प्रोसेस के बारे में और किस पद के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, उसके लिए क्या योग्यता चाहिए, ये तक नहीं पता होता।

तो इसलिए हम आपको पुलिस विभाग के पुलिस कांस्टेबल से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर बनने तक के कैंडिडेट को कौनसी परीक्षा देनी होती है, इसके लिए क्या योग्यता चाहिए, कितनी हाइट और चेस्ट होनी चाहिए, इन सभी के बारे में बात करेंगे।

पुलिस में कैसे जाये (Police me naukri kaise paye)

पुलिस में जाने के लिए कैंडिडेट को लिखित परीक्षा पास करनी पड़ेगी, फिजिकल, मेडिकल पास करना पड़ेगा उसके बाद पुलिस में भर्ती हो पायेगी।

लेकिन पुलिस विभाग में जिस तरह अलग अलग पद होते है, उसी तरह से सभी पदों के लिए योग्यता और क्राइटेरिया में अलग अलग होता है।

लेकिन हम आपको बता दे की पुलिस कांस्टेबल से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर तक सिर्फ दो पदों पर भर्ती होती है, एक तो पुलिस कांस्टेबल के पद पर और दूसरा पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर।

SI बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है ?

दसवीं के बाद इन तरीको से पुलिस बन सकते है।

10 पास पुलिस कांस्टेबल कैसे बने ?

योग्यता

पुलिस कॉन्स्टेबल और पुलिस सब इंस्पेक्टर इन दोनों पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का कम से कम ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता है।

ग्रेजुएशन किसी भी विषय से की हो, कितने भी नंबर आये हो, कोई मैटर नहीं करता सिर्फ कम से कम 35% नंबरों से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है तो आप इन पद के लिए अप्लाई कर सकते है।

आयु सीमा

  • पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए, जिसमे OBC वालो को 3 साल की और SC/ST वालो को 5 साल की छूट भी दी जाती है।
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आयु सीमा 20 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए, जिसमे OBC वालो को 3 साल की जबकि SC/ST वालो को 5 साल की छूट भी दी जाती है।

पुलिस की चयन प्रक्रिया

पुलिस की भर्ती क्युकी राज्य स्तर पर होती है, इसीलिए सभी राज्यों की भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा बहुत अंतर् हो सकता है।

लेकिन ज्यादातर पुलिस कांस्टेबल और पुलिस इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया दोनों लगभग समान सी ही होती है।

इसकी चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, उसके बाद फिजिकल टेस्ट होता है फिर शारारिक माप दंड लिया जाता है, जिसके बाद मेडिकल और फिर दस्तावेज चेक किये जाते है।

लिखित परीक्षा

पुलिस भर्ती के पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाती है, जिसमे 200 नंबर के 200 प्रश्न पूछे जाते है, प्र्तेक प्रश्न 1 नंबर का होता है, जिसमे 1/4 नेगेटिव मार्किंग होती है और इस पेपर में 2 घंटे का समय दिया जाता है।

इसमें निम्न विषयो से प्रश्न पूछे जाते है।

  • General Hindi
  • General Knowledge
  • Numerical Ability
  • Reasoning

फिजिकल टेस्ट

फिजिकल में लड़को को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और लड़कियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड पूरी करनी होती है।

फिर दौड़ के बाद हाइट, वेट और चेस्ट का मेज़रमेंट लिया जाता है।

जिसमे Gen/OBC/SC के लिए लड़को के लिए हाइट 168cm और ST जाति के लड़को के लड़को के लिए हाइट 160cm होनी चाहिए।

वही Gen/OBC/SC की लड़कियों के लिए हाइट 152cm और ST जाति की लड़कियों के लिए हाइट 147cm होनी चाहिए।

इसके बाद लड़को की छाती 79cm होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए।

और लड़कियों के लिए वजन 40kg से 45kg के बीच होना चाहिए, और वजन सिर्फ लड़कियों का नापा जाता है।

मेडिकल

पुलिस में लिखित परीक्षा, फिजिकल पास करने के बाद योग्य सभी कैंडिडेट का मेडिकल लिया जाता है। जिसमे सभी तरह के टेस्ट लिए जाते है और चेक किया जाता है की कैंडिडेट सभी तरह से बिलकुल स्वस्थ होना चाहिए और उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए आखो की दृष्टि 6/6 होनी चाहिए।

पैर सपाट नहीं होना चाहिए।

बो लेग नहीं होने चाहिए।

कानों से प्रॉपर सुनाई देना चाहिए।

दन्त बिलकुल स्वस्थ होने चाहिए।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऊपर दिए गए ये सभी टेस्ट पास करने के बाद सबसे आखिर में कैंडिडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिया जायेगा, जिसमे सभी तरह के जरुरी डॉक्यूमेंट चेक किये जाते है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • एडमिट कार्ड
  • 10th,12th और Graduation की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

इस तरह के ये सभी डॉक्यूमेंट चेक किये जाते है, उसके बाद इन सभी टेस्टो को पास करने के बाद कैंडिडेट पुलिस में भर्ती किया जाता है और उसे ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है।

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, कितना वेतन मिलता है ?

12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने 2023 पूरी जानकारी

DGP कैसे बने ? वेतन और सुख सुविधाएं जानकर चौक जाओगे।

पुलिस के 5 सबसे अधिक वेतन लेने वाले पद 2023

2023 में पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए ?

Leave a Comment