SI बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है ? SI banne ke liye kitni padhai karni padti hai

SI banne ke liye kitni padhai karni padti hai : SI को Sub Inspector, दरोगा, अवर निरीक्षक के नाम से भी जानते हैं, पुलिस विभाग में SI का पद काफी सम्मानजनक और जिम्मेदारी वाला पद है।

पुलिस विभाग में SI बनने के लिए अलग-अलग तरह के क्राइटेरिया को पास करना होता है, लिखित परीक्षा, फिजिकल, मेडिकल और इंटरव्यू, इन स्टेप्स को पास करके ही पुलिस सब इंस्पेक्टर बना जाता हैं।

लेकिन इन सब के पहले यह जानना भी बहुत जरूरी है कि सब इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या योग्यता जरूरी होती है, और उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए।

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको SI बनने के लिए योग्यता और आयु सीमा के बारे में ही विस्तार से बताएंगे।

SI बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है ?

SI बनने के लिए कैंडिडेट किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता है।

फिर चाहे ग्रेजुएशन में BA, B.SC, B.COM, B.TECH, BBA, B.ED कोई भी कोर्स किया हो और इसमें कितने भी नंबर आए हो कोई मैटर नहीं करता, अगर कैंडिड्टे ग्रेजुएशन पास है तो वह पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) बन सकता है।

12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने 2023 पूरी जानकारी।

SI बनने के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ?

SI बनने के लिए आयु सीमा 21 से 28 साल के बीच में होनी चाहिए। इसमें ओबीसी, एससी और एसटी जाति वालों को छूट भी दी जाती है।

OBC वालों को 3 साल की और SC/ST वालों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाती है जिसके अनुसार OBC जाति वालों के लिए आयु सीमा 21 से 31 साल के बीच होनी चाहिए जबकि SC/ST वालों के लिए आयु सीमा 21 से 33 साल के बीच में होनी चाहिए।

SI में कितने सब्जेक्ट होते हैं ?

एस आई बनने के लिए सभी राज्यों में अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया रहती है, जिसने सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाती है उसके बाद जो फिजिकल होता है और फिर मेडिकल लिया जाता है इस तरह से यह SI बनने की प्रक्रिया पूरी होती है।

तू इस तरह से एस आई बनने के लिए लिखित परीक्षा में 300 नंबर के 300 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमे सामान्य हिंदी, रीजनिंग / जनरल इंटेलिजेंस, सामान्य जागरूकता, अंकगणित क्षमता, इन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

SI बनने के लिए फिजिकल मैं क्या होता है ?

SI बनने के लिए फिजिकल में Gen/OBC/SC से आने वाले लड़को के लिए हाइट 168cm और ST से आने वाले लड़को के लिए हाइट 160cm होनी चाहिए।

यही Gen/OBC/SC से आने वाली लड़कियों के लिए हाइट 152 cm और ST से आने वाली लड़कियों के लिए  हाइट 147cm होनी चाहिए।

जबकि छाती Gen/OBS/SC वालो के लिए 79 सेंटीमीटर और ST वालो के लिए 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5 सेंटीमीटर का फैलाव भी आना चाहिए।

यही महिलाओ का वजन 40 से 45 किलोग्राम के बीच में होना चाहिए।

SI बनने के लिए कितनी दौड़ चाहिए ?

SI बनने के लिए फिजिकल में दौड़ भी पास करनी पड़ती है, जिसमें लड़को को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और लड़कियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड लगानी होती है।

 इसके साथ ही कुछ दूसरी एक्टिविटी भी करवाई जाती है जो कि पास करनी पड़ती है।

Ball Throw मे लड़को को 50 मीटर और लड़कियों को 16 मीटर बॉल फेकनी होती है।

Long Jump में लड़को को 13 फ़ीट और लड़कियों को 8 फ़ीट तक कूद लगानी होती है।

Chinning up में भी ज्यादा से ज्यादा 10 और कम से कम 5 तो लगाने ही होंगे। 

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, कितना वेतन मिलता है ?

DGP कैसे बने ? वेतन और सुख सुविधाएं जानकर चौक जाओगे।

पुलिस के 5 सबसे अधिक वेतन लेने वाले पद 2023

2023 में पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए ?

एक स्टार पुलिस ऑफिसर को क्या कहते है ?

दसवीं के बाद इन तरीको से पुलिस बन सकते है।

Leave a Comment