पुलिस बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है ?

Police banne ke liye kaun si padhaai karni padati hai : भारत में एक पुलिस अधिकारी बनना, बहुत से नवयुवको का सपना है, लेकिन इसके लिए जरुरी ज्ञान, फिजिकल और समर्पण की जरूरत होती है।

पुलिस विभाग में जिस तरह से अलग अलग तरह के पद होते है, उसी तरह से सभी पदों के लिए अलग अलग पढ़ाई की जरूरत होती है।

तो इसीलिए हम आपको पुलिस विभाग के सभी पदों के लिए अलग अलग पढ़ाई के बारे में बतायेगे। किस किस पद पर अप्लाई करने के लिए कितनी योग्यता की जरूरत पड़ती है।

पुलिस बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ेगी ?

पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर DGP तक टोटल सोलह पद होते है, जिनमे से केवल तीन से चार पदों पर जी डायरेक्ट भर्ती होती है, वरना बाकी सभी पद प्रमोशन के द्वारा मिलते है।

तो इनमे पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए किसी भी विषय से सिर्फ 12th पास होना जरुरी होता है, इसी तरह पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए ग्रेजुएशन पास होना जरुरी है और बाकी जो DSP से ऊपर रैंक के पद होते है, वे सभी IPS रैंक के अधिकारी होते है, जिनके लिए ग्रेजुएशन पास होना जरुरी होता है।

इसके साथ ही पुलिस में जाने के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल के बीच में होनी चाहिए, तभी आप किइस भी राज्य में पुलिस के पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

पुलिस बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए ?

पुलिस बनने के लिए विषय के लिए कोई स्पेशल क्राइटेरिया नहीं है, आपने किसी भी विषय से अपनी पढ़ाई की हो, आप पुलिस बन सकते है, बस आपके कम से कम 45% नंबर आने चाहिए।

तो जैसे आप 10th पास करने के बाद अब 12th कर रहे है तो पुलिस बनने के लिए आप अपनी इच्छा से जो भी विषय आपको आसान लगे वो विषय लेकर अपनी 12th को अच्छे नम्बरो से पास कर सकते है और इसी तरह ग्रेजुएशन में भी कोई आसान सा विषय लेकर ग्रेजुएशन पास कर सकते है।

पुलिस बनने के लिए बस आपका कम से कम 45% नम्बरो से 12th या graduation पास होना जरुरी है, तो उसके बाद 12th बेस पर कांस्टेबल के लिए अप्लाई कर सकते है और ग्रेजुएशन के बेस पर पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए अप्लाई कर सकते है।

इस साल पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए ?

पुलिस में भर्ती होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए ?

पुलिस में भर्ती होने के लिए आवश्यक अंकअलग अलग भर्ती प्रक्रिया और पुलिस के अलग अलग पदों के हिसाब से अलग अलग हो सकते है, क्युकी पुलिस की भर्ती राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कराई जाती है।

तो राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती परीक्षा या सीधी भर्ती परीक्षा के लिए अंक अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग होते है। जैसे पिछले साल 300 अंको में से सामन्य वालो के लिए 188, पीछगढी जाती वालो के लिए 171, अनुसूचित जाती वालो के लिए 145 और अनुसूचित जन जाति वालों के लिए 112 रखी गयी थी।

पुलिस बनने के लिए जरुरी पात्रता

पुलिस बनने के लिए योग्यता और आयु सीमा के अलावा भी लम्बाई, चौड़ाई और वजन की भी जरूरत होती है।

क्युकी पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल भी पास करना पड़ता है उसके बाद ही कैंडिडेट का सिलेक्शन हो पाता है।

तो चलिए पुलिस बनने के लिए कुछ जरुरी पात्रता के बारे में जान लेते है।

  • पुलिस बनने के लिए 12th पास होना चाहिए।
  • कैंडिडेट की आयु सीमा 18 से 27 साल के बीच में होना चाहिए।
  • कैंडिडेट की लम्बाई 168cm होनी चाहिए, जबकि ST वालो के लिए 160cm होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट की छाती 79cm होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5cm का फैलाव आना चाहिए।
  • लड़कियों का वजन 40kg से 45kg के बीच में होना चाहिए।
  • लड़को को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड पूरी करनी पड़ती है।
  • महिलाओ को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड पूरी करनी होती है।
  • बॉल थ्रो में पुरुषो को 50 मीटर और महिलाओ को 16 मीटर बॉल फेकनी होती है।
  • लॉन्ग जम्प में पुरुषो को 13 फ़ीट और महिलाओ को 8 फ़ीट तक कूद लगानी होती है।
  • मेडिकल में कैंडिडेट बिलकुल स्वस्थ होना चाहिए।
  • कैंडिडेट की आखो की दृष्टि 6/6 होनी चाहिए।

निष्कर्ष

Police banne ke liye kaun si padhaai karni padati hai, तो इस तरह से पुलिस बनने के लिए आपका या तो 12th पास होना जरुरी है या फिर ग्रेजुएशन पास करके, पुलिस में बड़े रैंक के अधिकारी बन सकते हो।

आशा करते है अब आपके समझ में सभी कुछ आ ही गया होगा, कोई किसी तरह की जानकारी चाहिए, तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

10 पास पुलिस कांस्टेबल कैसे बने ? क्लिक करके जाने।

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, कितना वेतन मिलता है ?

12th के बाद दरोगा कैसे बनते है ? क्लिक करके जाने।

Leave a Comment