High Court Recruitment | 418 पदों पर बम्पर भर्ती

High Court Recruitment 2026: जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापनाओं हेतु शीघ्रलेखक ग्रेड-II (Stenographer Grade-II), शीघ्रलेखक ग्रेड-III, शीघ्रलेखक ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और सहायक ग्रेड-III (इंग्लिश नोइंग) के पदों पर सीधी भर्ती विज्ञापन जारी किया है। 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 418 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, यदि आप मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। नीचे इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पदवार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न का विस्तृत विवरण दिया गया है।

MP High Court Recruitment 2026

विवरण
जानकारी
भर्ती संस्था
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC)
विज्ञापन क्रमांक व दिनांक
666 / परीक्षा / 2026 (दिनांक: 06/10/2026)
पद का नाम
शीघ्रलेखक (Grade-II, Grade-III, Court Manager Staff) एवं सहायक ग्रेड-III
कुल रिक्त पद
418 पद
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन (Online Application)
आवेदन प्रारंभ तिथि
06 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि
27 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
नौकरी का स्थान
मध्यप्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालय
आधिकारिक वेबसाइट

Vacancy Details & Salary

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा विज्ञापित पदों का संक्षिप्त विवरण और उनका वेतनमान नीचे दिया गया है:
क्र.
पद नाम
रिक्त पदों की संख्या
वेतनमान (6th CPC)
पे-मैट्रिक्स (7th CPC)
1
शीघ्रलेखक ग्रेड– II
69
₹5200–20200 + ग्रेड पे 2800/-
Level (28,700 – 91,300/-)
2
शीघ्रलेखक ग्रेड– III
299
₹5200–20200 + ग्रेड पे 2400/-
Level (25,300 – 80,500/-)
3
शीघ्रलेखक ग्रेड– III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ)
20
₹5200–20200 + ग्रेड पे 1900/-
Level (19,500 – 62,000/-)
4
सहायक ग्रेड– III (इंग्लिश नोइंग)
30
₹5200–20200 + ग्रेड पे 1900/-
Level (19,500 – 62,000/-)
कुल
418 पद
418
—
—

Important Dates

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन फॉर्म भरें:
  1. ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 06.10.2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  2. ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27.10.2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  3. आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction Window) प्रारंभ: 30.10.2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  4. त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि: 01.11.2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  5. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: बाद में अधिसूचित की जाएगी

Educational Qualification

आवेदन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित अनिवार्य अर्हताएं होनी चाहिए।

1. शीघ्रलेखक ग्रेड-II (Stenographer Grade-II):
  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)।
  2. MAP-IT या म.प्र. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से C.P.C.T. स्कोर कार्ड उत्तीर्ण।
  3. म.प्र. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से हिंदी आशुलिपि (Hindi Shorthand) परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनट (W.P.M.) की गति से उत्तीर्ण।
  4. मान्यता प्राप्त संस्था से 1 वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (DCA/PGDCA आदि)
2. शीघ्रलेखक ग्रेड-III एवं शीघ्रलेखक ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ):
  1. किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)।
  2. C.P.C.T. स्कोर कार्ड उत्तीर्ण।
  3. हिंदी आशुलिपि (Hindi Shorthand) परीक्षा 80 शब्द प्रति मिनट (W.P.M.) की गति से उत्तीर्ण।
  4. 1 वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा
3. सहायक ग्रेड-III (इंग्लिश नोइंग):
  1. किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)।
  2. C.P.C.T. स्कोर कार्ड उत्तीर्ण।
  3. अंग्रेजी आशुलिपि (English Shorthand) परीक्षा 80 शब्द प्रति मिनट (W.P.M.) की गति से उत्तीर्ण।
  4. 1 वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा

कंप्यूटर डिप्लोमा संबंधी विशेष नियम: UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BCA, MCA, B.E./B.Tech (CS/IT), M.Tech (CS/IT), B.Sc/M.Sc (CS/IT) अथवा ITI से COPA उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी कंप्यूटर डिप्लोमा हेतु पात्र माने जाएंगे। (सामान्य B.Sc/B.Com में केवल एक विषय कंप्यूटर होने पर वह मान्य नहीं होगा)

Age Limit

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।
वर्ग / श्रेणी
अधिकतम आयु सीमा
पुरुष आवेदक (अनारक्षित एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी)
40 वर्ष
पुरुष आवेदक (EWS – म.प्र. के मूल निवासी)
40 वर्ष
पुरुष व महिला आवेदक (OBC / SC / ST – म.प्र. के मूल निवासी)
45 वर्ष
शासकीय/निगम/मंडल/स्वशासी संस्था के कर्मचारी एवं नगर सैनिक
45 वर्ष
सभी महिला आवेदक (अनारक्षित व आरक्षित) एवं दिव्यांगजन
45 वर्ष

Application Fee

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा:
श्रेणी
परीक्षा शुल्क
सेवा प्रदाता (पोर्टल) शुल्क
कुल देय शुल्क
अनारक्षित (UR) एवं म.प्र. से बाहर के आवेदक
₹200/-
₹743.40/-
₹943.40/-
आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, EWS – केवल म.प्र. निवासी)
₹0/-
₹743.40/-
₹743.40/-
सभी दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी
₹0/-
₹743.40/-
₹743.40/-

Selection Process & Exam Pattern

भर्ती चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
  1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक)
  2. मुख्य कौशल परीक्षा / Skill Test (100 अंक)

चरण 1: ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Online Prelims Exam Pattern)

प्रारंभिक परीक्षा संयुक्त रूप से वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective MCQ Type) की होगी। इसमें 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे और समय अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी:
विषय (Syllabus)
प्रश्नों की संख्या
अंक
माध्यम (Medium)
(1) G.K. + G.S. (MP GK सहित)
20
20
Hindi & English
(2) Maths + Logical Reasoning
20
20
Hindi & English
(3) General Hindi
20
20
Hindi
(4) English Knowledge
20
20
English
(5) Computer Knowledge
20
20
English
कुल (Total)
100
100
—
प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग परीक्षा है। इसके प्राप्तांकों के आधार पर प्रत्येक वर्ग में 1:5 के अनुपात में सफल अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

चरण 2: कौशल परीक्षा (Skill Test Pattern)

कौशल परीक्षा 100 अंकों की होगी:
  1. शीघ्रलेखक पद (Steno Posts): लगभग 400 शब्दों का हिंदी आशुलिपि डिक्टेशन (5 मिनट) + कंप्यूटर पर अनुलेखन/टाइपिंग (30 मिनट)। (टाइपिंग फॉन्ट: Remington Gail)।
  2. सहायक ग्रेड-III (इंग्लिश नोइंग): लगभग 400 शब्दों का अंग्रेजी आशुलिपि डिक्टेशन (5 मिनट) + अनुलेखन/टाइपिंग (30 मिनट)।
  3. मूल्यांकन व त्रुटि नियम: प्रत्येक गलती (गलत शब्द, स्पेलिंग, शब्द छूटने, विराम चिन्ह आदि) पर 0.50 (आधा) अंक काटा जाएगा। उत्तरपुस्तिका में 120 से अधिक त्रुटियां होने पर ‘शून्य’ अंक प्रदान किए जाएंगे।
  4. न्यूनतम अर्हकारी अंक: सामान्य/OBC वर्ग को न्यूनतम 55%, EWS को 49.5%, SC को 45% और ST/PwD अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक पाना अनिवार्य है।

Step-by-Step Guide

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment / Result” बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “Click on Online Application Forms/Admit Cards” लिंक पर क्लिक करें।
  4. Registration पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और लॉग-इन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
  5. Application Form में मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. फॉर्म का Preview देखकर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें

अप्लाई करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे 
नोटिफिकेशन के लिए  यहाँ पर क्लिक करे 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: MP High Court Steno & AG-III recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
Ans: कुल 418 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें 69 शीघ्रलेखक ग्रेड-II, 299 शीघ्रलेखक ग्रेड-III, 20 शीघ्रलेखक ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर) और 30 सहायक ग्रेड-III (इंग्लिश नोइंग) के पद शामिल हैं।
Q2: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? A
ns: ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) है।
Q3: क्या MP High Court भर्ती के लिए CPCT अनिवार्य है?
Ans: हां, विज्ञापित सभी पदों के लिए स्नातक के साथ-साथ CPCT स्कोर कार्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Q4: हिंदी टाइपिंग के लिए किस फॉन्ट (Font) का उपयोग किया जाएगा? Ans: कौशल परीक्षा के दौरान हिंदी अनुलेखन के लिए रेमिंगटन गेल (Remington Gail) फॉन्ट का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Comment