Home Guard Recruitment 2026 | BPSSC में निकली भर्ती

Home Guard Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर की घोषणा की है। गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard) सेवा संवर्ग में ‘अधिनायक अनुदेशक’ (Commander Instructor) के कुल 122 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञाप जारी किया गया है। 

इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे- महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Airport Recruitment 2026 | एयरपोर्ट पर नौकरी करने का बेहतरीन मौका

Home Guard Recruitment 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 01 जून 2026

आयु एवं शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि: 01 अगस्त 2025

पदों का विवरण (Vacancy Details)

अधिनायक अनुदेशक के पद पर लेवल-4 के वेतनमान के तहत कुल 122 पदों पर भर्ती की जाएगी। कोटिवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  1. अनारक्षित (UR): 48 पद (इनमें 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं)
  2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 22 पद (8 पद महिलाओं के लिए)
  3. अनुसूचित जाति (SC): 19 पद (7 पद महिलाओं के लिए)
  4. पिछड़ा वर्ग (BC): 15 पद (5 पद महिलाओं के लिए)
  5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 12 पद (4 पद महिलाओं के लिए)
  6. पिछड़े वर्ग की महिला: 4 पद
  7. अनुसूचित जनजाति (ST): 2 पद
  8. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए: 2 पद आरक्षित हैं

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  1. उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  2. आवेदकों को 01 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु सीमा (Age Limit) – 01-08-2025 के अनुसार

आयु की गणना मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र के आधार पर की जाएगी

  1. अनारक्षित (सामान्य) पुरुष: 18 से 37 वर्ष
  2. अनारक्षित (सामान्य) महिला: 18 से 40 वर्ष
  3. पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) (पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर): 18 से 40 वर्ष
  4. SC / ST (पुरुष और महिला): 18 से 42 वर्ष। 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी: लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

लिखित परीक्षा (Written Exam):

  1. लिखित परीक्षा 10वीं कक्षा (मैट्रिक) या समकक्ष स्तर की होगी
  2. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामलों के 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे
  3. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा
  4. लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी, यह केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग होगी
  5. लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे
  6. लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक जांच के लिए किया जाएगा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):

अंतिम मेरिट सूची PET के तीनों स्पर्धाओं (दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक) में प्राप्त कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी

  1. दौड़ (अधिकतम 50 अंक): पुरुषों को 1 मील (1.6 किमी) की दौड़ अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 1 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 5 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय से कम समय लेने वालों को अधिक अंक दिए जाएंगे
  2. गोला फेंक (अधिकतम 25 अंक): पुरुषों को 16 पाउंड का गोला कम से कम 16 फीट फेंकना होगा, जबकि महिलाओं को 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा
  3. ऊंची कूद (अधिकतम 25 अंक): पुरुषों के लिए न्यूनतम 4 फीट और महिलाओं के लिए न्यूनतम 3 फीट कूदना अनिवार्य है। 

शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

ऊंचाई और सीने की माप के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, लेकिन इन्हें पूरा करना अनिवार्य है

  1. ऊंचाई: सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेमी, EBC/SC/ST पुरुषों के लिए 160 सेमी, और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी
  2. सीना (केवल पुरुषों के लिए): सामान्य/BC/EBC के लिए बिना फुलाए 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी), और SC/ST के लिए बिना फुलाए 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)। फुलाने के बाद सीने में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना अनिवार्य है
  3. वजन: सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है
  4. थर्ड जेंडर (Transgender): थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड पिछड़ा वर्ग (BC) के समान होंगे। 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सभी वर्गों के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन का मूल्य 100/- रुपये निर्धारित किया गया है। भुगतान के समय नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त बैंक चार्ज अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा। 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. उम्मीदवारों को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा
  2. वेबसाइट पर “Home Guard” टैब पर क्लिक करें और Advt. No.-05/2026 के लिंक पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें
  3. पंजीकरण के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है
  4. एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही आवेदन भरा जा सकता है
  5. फॉर्म भरते समय सफेद बैकग्राउंड वाला रंगीन फोटो (15-25 KB) और हिंदी-अंग्रेजी में हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है

For NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join TelegramClick Here 

 

Leave a Comment