Airport Recruitment 2026: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL) ने युवाओं के लिए एक शानदार रोजगार का अवसर प्रदान किया है। CHIAL ने ILBS स्क्रीनर (फ्रेशर) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़/मोहाली के लिए की जाएगी।
Airport Recruitment (भर्ती की मुख्य जानकारी)
संगठन का नाम: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL)
पद का नाम: ILBS स्क्रीनर (फ्रेशर)
कुल पद (No. of Posts): 17
नौकरी का स्थान: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़
कॉन्ट्रैक्ट की अवधि: शुरुआत में 3 साल (प्रदर्शन के आधार पर 2 साल और बढ़ाया जा सकता है)
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल, 2026
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल-टाइम ग्रेजुएट (स्नातक) होना चाहिए।
आयु सीमा: 30 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
वेतन और सर्टिफिकेशन (Salary & Remuneration)
शुरुआत में उम्मीदवारों को ₹15,000/- प्रति माह का समेकित (Consolidated) वेतन दिया जाएगा।
यदि उम्मीदवार 14 दिनों का बेसिक AVSEC सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लेता है, तो उसे ₹25,000/- प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवार को रेगुलर ‘ILBS सर्टिफाइड स्क्रीनर’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
ट्रेनिंग बॉन्ड: फ्रेशर्स को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का बॉन्ड देना होगा, जो फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्ट सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद वापस कर दिया जाएगा
आवेदन शुल्क (Application Fee)
उम्मीदवारों को ₹500/- का आवेदन शुल्क NEFT या RTGS के माध्यम से जमा करना होगा।
बैंक डिटेल्स:
बैंक का नाम: HDFC Bank Ltd.
अकाउंट नंबर: 50200045008946
IFSC कोड: HDFC0000450
ब्रांच: SCO 382, Sector- 37D, Chandigarh
आवेदन फॉर्म में UTR नंबर सही-सही दर्ज करना अनिवार्य है
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- सबसे पहले 30.04.2026 तक अपनी योग्यता सुनिश्चित करें।
- CHIAL द्वारा दिए गए निर्धारित Google Form (https://forms.gle/y6xD7QUATLuEMKNB9) को सही जानकारी के साथ भरें।
- गूगल फॉर्म सबमिट करने के बाद, फॉर्म की एक PDF कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेजों (सेल्फ-अटेस्टेड) को स्कैन करके आधिकारिक ईमेल आईडी careers.chial@gmail.com पर भेजें
ईमेल के साथ भेजे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की फाइनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड की कॉपी
- एक हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) और पैन कार्ड (वैकल्पिक)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आवेदनों की जांच के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर दी जाएगी।
इंटरव्यू इन-पर्सन (व्यक्तिगत) या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से लिया जा सकता है।

| For Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
