SSC Stenographer Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
इस आर्टिकल में हम आपको SSC Stenographer 2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- आवेदन तिथियां, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
SSC Stenographer Recruitment 2026: मुख्य बिंदु (Key Highlights)
- आयोजक: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- परीक्षा का नाम: SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026
- कुल रिक्तियां (Tentative Vacancies): लगभग 731 पद
- आधिकारिक वेबसाइट: https://ssc.gov.in
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन (OTR के माध्यम से)
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026 (रात 23:00 बजे तक)
- ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 मई 2026 (रात 23:00 बजे तक)
- आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window): 20 मई से 21 मई 2026 (रात 23:00 बजे तक)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की संभावित तिथि: जुलाई – अगस्त 2026
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
1. शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवार को 01 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (12th Standard) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
2. आयु सीमा (Age Limit एज़ ऑन 01.08.2026):
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ के लिए: 18 से 30 वर्ष के बीच (जन्म 02.08.1996 से 01.08.2008 के बीच हुआ हो)।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ के लिए: 18 से 27 वर्ष के बीच (जन्म 02.08.1999 से 01.08.2008 के बीच हुआ हो)।
- (आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य (General), OBC और EWS: ₹100/-
- महिलाएं (सभी वर्ग), SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक (ESM): पूरी तरह से निःशुल्क (कोई शुल्क नहीं)।
- नोट: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (BHIM UPI, Net Banking, Visa, Mastercard, Maestro, या RuPay Debit cards) से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE): यह बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी।
- स्किल टेस्ट (Stenography Test): CBE पास करने वाले उम्मीदवारों को शार्टहैंड/स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
परीक्षा पैटर्न (SSC Stenographer Exam Pattern 2026)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 2 घंटे की होगी और इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
|---|---|---|
General Intelligence & Reasoning (रीजनिंग) | 50 | 50 |
General Awareness (सामान्य ज्ञान) | 50 | 50 |
English Language and Comprehension (अंग्रेजी) | 100 | 100 |
कुल (Total) | 200 | 200 |
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे
स्किल टेस्ट (Skill Test in Stenography)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शार्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को 10 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा, जिसे कंप्यूटर पर ट्रांसक्राइब (टाइप) करना होगा।
ग्रेड ‘C’ के लिए स्पीड: 100 शब्द प्रति मिनट (w.p.m)
ग्रेड ‘D’ के लिए स्पीड: 80 शब्द प्रति मिनट (w.p.m)
आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online for SSC Stenographer 2026?)
आवेदन केवल SSC की नई वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे:
- सबसे पहले SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं।
- यदि आपने नए पोर्टल पर One-Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो पहले अपना OTR पूरा करें।
- लॉगिन करें और ‘Live Exam’ सेक्शन में “Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination-2026” के ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सही-सही भरें।
- नया नियम (Live Photo): फॉर्म भरते समय कंप्यूटर या मोबाइल कैमरे से उम्मीदवार की लाइव फोटो (Live Photograph) कैप्चर की जाएगी। फोटो खींचते समय चश्मा, टोपी या मास्क न पहनें और बैकग्राउंड साफ़ रखें।
- अपना स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (10 से 20 KB, JPEG/JPG फॉर्मेट) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और अंत में फॉर्म Submit कर के उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

| For Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
