Fire officer के पदों के लिए आवेदन शुरू, जाने क्या भर्ती प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं दोस्तों के लिए खुशखबरी आ चुकी है, जी हां BPSSC की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जिसके अनुसार बताया गया है की Fire station के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू कर दी गयी है। जिसके लिए कैंडिडेट को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है, एप्लीकेशन फॉर्म के साथ साथ कुछ फीस भी जमा करनी होगी। लेकिन उससे पहले ये जान लीजिये की, Fire officer bharti के लिए पात्रता क्या मांगी गयी है।

इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए और फिजिकल में क्या क्या होगा, कितनी लंबाई छाती और वजन होना चाहिए।

आइए सभी के बारे में जानते हैं बस आप आर्टिकल को पूरा पढियेगा।

फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती

BPSSC तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Fire officer के 53 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमे General के 18 पद, EWS के 05 पद, BC के 07 पद, BC (महिला) के भी 2 पद, EBC के 11 पद, SC के 09 पद और ST के 1 पद पर भर्ती होगी।

जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म 4 मई से शुरू होंगे और और आखिरी तारीख 4 जून 2023 है तो 4 जून से पहले पहले पहले आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा उसकी फीस भी जमा कर देनी होगी।

ये एप्लीकेशन फॉर्म आपको ऑनलाइन भरने होंगे, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर आप इस फॉर्म को भर सकते है।

फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती योग्यता

फायर स्टेशन अफसर के पदों के लिए ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट माने गए हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन पास कर रखी है चाहे किसी भी विषय से की हो सभी इसके लिए अप्लाई कर सकते है।

फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती आयु सीमा

फायर ऑफिसर के पदों के लिए अप्लाई करने के लिए आयु सीमा पुरुष अभियार्थी की न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 37 साल होनी चाहिए, यही महिला अभियार्थी की न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल के होनी चाहिए।

जबकि SC/ST से आने वाले कैंडिडेट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल के होनी चाहिए।

फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती लम्बाई, छाती, वजन

फायर अफसर के पदों के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए ऊंचाई कम से कम 165 सैंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

यही सभी वर्ग की महिलाओं के लिए ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए छाती 81 से 86 सेंटीमीटर के बीच जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष कैंडिडेट 79 से 84 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए।

यही सभी वर्ग की महिलाओं के लिए वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।

फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया

Fire officer bharti की भर्ती प्रक्रिया मैं सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी, जोकि दो चरणों में होगी इसके बाद से फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।

जो अभ्यार्थी इन टेस्टो को पास कर लगे, उनका फिर मेडिकल टेस्ट होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिया जायेगा।

इस तरह से इसके लिए भर्ती प्रक्रिया रहेगी। अगर कोई आपका सवाल है तो नीचे कमेंट जरूर कीजिये।

Leave a Comment