इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती: दोस्तों इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से नाविक के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए 300 पदों को भरा जायेगा, तो अगर आप इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढियेगा।
क्युकी इस आर्टिकल में हमने Indian Coast Guard Recruitment 2025 के बारे में सभी जरुरी जानकारी जैसे की आप इन पदों के लिए कैसे अप्लाई कर सकते है, इसके लिए योग्यता कितनी रखी गयी है और जातियों के अनुसार आयु सीमा क्या क्या होनी चाहिए, सभी कुछ विस्तार से बताया गया है।
वैसे मैं यहाँ पर आपको बता दू की ये भर्ती 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी, और तभी से इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने शुरू होंगे इसलिए तब तक आपको इसके लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। इस भर्ती से संबंधित अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमे नीचे कमेंट करके भी पूछ सकते है।
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती (Coast Guard Recruitment)
पोस्ट का नाम | Indian Coast Guard Recruitment 2025 |
विभाग | जॉइंट इंडियन कोस्ट गार्ड |
पद का नाम | नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) |
पदों की संख्या | 300 पद |
अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की तारीख | 11 फरवरी 2025 |
एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की आखिरि तारीख | 25 फरवरी 2025 |
वेबसाइट | joinindiancoastguard.cdac.in |
ग्राम सचिव के लिए भर्ती, 12th पास के लिए मौका।
ONGC में निकली भर्ती, वेतन लाखो में।
कंडक्टर के पदों पर भर्ती, 12th पास के लिए मौका।
सरकारी फैक्ट्री में निकली भर्ती, वेतन 20 हजार के लगभग।
बिजली विभाग में भर्ती, 12th पास के लिए मौका।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती में पदों की संख्या
यह भर्ती इंडियन कोस्ट गार्ड में निकाली गयी है जिसमे नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसमे 300 पदों को भरा जायेगा।
पद का नाम | पदों की संख्या |
नाविक (जनरल ड्यूटी) | 260 पद |
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) | 40 पद |
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस
इन दोनों पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी वालो के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रूपये जबकि एससी, एसटी वालो के लिए यह एप्लीकेशन फॉर्म बिलकुल फ्री रहेगा।
जाति का नाम | पदों की संख्या |
जनरल, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी | 300 रूपये |
एससी, एसटी | निशुल्क |
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए योग्यता
इन दोनों पदों पर अप्लाई करने के लिए अलग अलग योग्यता मांगी गयी है जिसमे नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए 12th पास किया हुआ होना चाहिए और नाविक (डोमेस्टिक ड्यूटी) के लिए 10th पास किया हुआ होना चाहिए।
पद का नाम | योग्यता |
नाविक (जनरल ड्यूटी) | 12th पास |
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) | 10th पास |
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
इन दोनों पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 22 साल के बीच में होनी चाहिए जिसमे से OBC वालो को 3 साल की जबकि SC, ST वालो को 5 साल की छूट भी मिलेगी।
जाति का नाम | आयु सीमा |
अनारक्षित वर्ग | 21 से 22 वर्ष |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 21 से 25 वर्ष |
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति | 21 से 27 वर्ष |
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर सिलेक्शन के लिए सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिया जायेगा और उसके बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी और फिर स्टेज सेकंड में फिजिकल टेस्ट लिए जायेगा और आखिर में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में सभी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जायेगे और इसमें कोई किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी , बाकी विवरण नीचे दिया गया है।
पद का नाम | लिखित परीक्षा | पासिंग मार्क्स |
नाविक (जनरल ड्यूटी) | सेक्शन 1 | 30 (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस), 27 (एससी, एसटी) |
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) | सेक्शन (1+2) | 50 (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस), 44 (एससी, एसटी) |
फिजिकल टेस्ट
1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी |
20 स्क्वाट अप्स (उठक बैठक) |
10 पुश-अप |
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
- 10वीं की मार्कशीट
- 12th की मार्कशीट
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- दो रंगीन फोटो
- पहचान पत्र
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती की शार्ट इनफार्मेशन
- एप्लीकेशन फॉर्म 11 फरवरी से भरे जाने शुरू होंगे और आखिरी तारीख 25 फरवरी 2025 रहेगी।
- इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक जीडी और नाविक डीबी के 300 पदों को भरा जायेगा।
- नाविक जीडी के लिए 12th पास और नाविक डीबी 10th पास होना चाहिए।
- इसके लिए आयु सीमा 18 से 22 साल के बीच में होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
अप्लाई करने के लिए
अप्लाई करने के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
नोटिफिकेशन के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
सिलेबस के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |