15,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती: दोस्तों भर्तियों का दौर चल रहा है और इस सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है क्युकी लगातार आये दिन किसी ना किसी विभाग में भर्तियां निकाली जा रही है।
जिनमे 10वी पास पर 12वी पास उम्मीदवार आसानी से अप्लाई कर सकते है और ऐसे ही दो विभागों के बारे में हम आपको बताने वाले है जिनके लिए अभी के समय में भर्तियां चल रही है और इन विभागों में लगभग 15 हजार से ज्यादा पदों पर ये भर्तियां निकाली गयी है।
जी हां हम बात कर रहे है रेलवे और होमगार्ड के पदों की, जिनमे पुरे भारत के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है तो ये सुनहरा मौका है आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है।
15,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Railway Home Guard Bharti)
दोस्तों ये भरतिया रेलवे और दिल्ली में होमगॉर्ड के पदों के लिए निकाली गयी है, जिनके लिए अभी फॉर्म निकले हुए है, आप अप्लाई कर सकते है।
रेलवे में recruitmentrrb.in की तरफ से और होमगार्ड में dghgenrollment.in इस वेबसाइट के जरिये ये सुचना दी गयी है।
रेलवे में भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर जबरदस्त भर्ती निकलकर सामने आ रही है। जिसके लिए रैवल्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
एप्लीकेशन फॉर्म 20 जनवरी 2024 से भरे जाने शुरू हो जायेगे, जिनके लिए आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 रहने वाली है, इसलिए समय रहते अप्लाई कर लीजियेगा।
इसके लिए योग्यता 10वी पास मांगी गयी है साथ ही संबंधित ट्रेड से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ होना चाहिए।
विभाग | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पद का नाम | अस्सिस्टें लोको पायलट |
पदों की संख्या | 5696 पद |
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की तारीख | 20 जनवरी 2024 |
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख | 19 फरवरी 2024 |
एप्लीकेशन फीस (जनरल, ओबीसी) | 500 रूपये |
एप्लीकेशन फीस (एससी, एसटी) | 250 रूपये |
योग्यता | 10th पास और संबंधित ट्रेड से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट किया हुआ। |
आयु सीमा (जनरल, ओबीसी) | 18 से 30 साल |
आयु सीमा (एससी, एसटी) | अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट |
सिलेक्शन प्रोसेस | CBT 1, CBT 2, Computer base test, Document Verification, Medical test |
अप्लाई करने के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
होमगार्ड के लिए भर्ती
होम गार्ड महानिदेशालय (डीजीएचजी), नई दिल्ली की तरफ से जारी सुचना के अनुसार होमगार्ड की भर्ती के लिए तयारी कर ली गयी है, जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
24 जनवरी से इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भी भरे जाने शुरू हो चुके है जिनकी आखिरी तारीख 13 फरवरी 2024 है तो समय रहते इसके लिए फॉर्म भर लीजियेगा।
इसमें योग्यता 12वी पास मांगी गयी है और आयु सीमा 20 से 45 साल के बीच में होनी चाहिए।
विभाग | होम गार्ड महानिदेशालय (डीजीएचजी), नई दिल्ली |
पद का नाम | होमगार्ड |
पदों की संख्या | 10285 |
एप्लीकेशन फॉर्म की शुरुवाती तारीख | 24 जनवरी 2024 |
एप्लीकेशन फॉर्म की आखिरी तारीख | 13 फरवरी 2024 |
एप्लीकेशन फीस | 100 रूपये |
योग्यता | 12th पास |
आयु सीमा | 20 से 45 साल |
आयु सीमा (OBC, SC,ST) | अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट |
सिलेक्शन प्रोसेस | रनिंग, लिखित परीक्षा, फिजिकल, मेडिकल |
अप्लाई करने के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
तो दोस्तों इन दोनों विभागों में भर्तियां निकली हुई है, जिनके लिए अगर आपने अप्लाई नहीं किया है तो कर लीजियेगा, फरवरी माह में इनके लिए आखिरी तारीख रहेगी।
बाकी कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।