2024 में इन तरीको से बने पुलिस इंस्पेक्टर। Police Inspector banne ke liye kya kare

Police Inspector banne ke liye kya kare : पुलिस इंस्पेक्टर अपराधों की जांच करने कानून व्यवस्था बनाए रखने और नए नियम कानून लागू करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह एक पुलिस चौकी के इंचार्ज होते हैं जहां पर सभी कामकाज पुलिस इंस्पेक्टर को ही देखना होता है और बाकी सभी पुलिस वाले पुलिस इंस्पेक्टर के नीचे काम करते हैं।

लेकिन एक पुलिस इंस्पेक्टर बनना एक चुनौतीपूर्ण कैरियर है, इसके लिए कैंडिडेट को अलग-अलग तरह के कई टेस्ट से गुजरना होता है।

जब उन सभी टेस्ट को पास कर लेते हैं तो तब कहीं जाकर पुलिस इंस्पेक्टर बन पाते है।

SI बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है

दसवीं के बाद इन तरीको से पुलिस बन सकते है।

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या करें ?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ चरणों को पार करना होगा।

Step 1: पात्रता मानदंडों पूरा करना होगा।

सभी राज्यों में पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए कुछ मानदंड है जिन्हे आपको पूरा करना होता है।

  • आपको भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आयु सीमा 21 से 28 साल के बीच में होनी चाहिए ओबीसी वालों को 5 साल की और एससी एसटी वालों को 3 साल की छूट भी दी जाती है।
  • कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

Step 2: प्रतियोगी परीक्षा पास करें

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए किसी भी राज्य में डायरेक्ट बात नहीं होती।

इसके लिए पहले आपको पुलिस सब इंस्पेक्टर बनना पड़ता है, उसके लगभग 3 से 4 साल के बाद प्रमोशन होने पर पुलिस इंस्पेक्टर बन पाते है।

तो पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी पड़ती है, जिसमें 300 नंबर के 300 प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसमें General Hindi, Reasoning, General Awareness, Arithmetic Ability इन विषयों से प्रश्न पूछे जाते है।

Step 3 : फिजिकल टेस्ट पास करें।

फिजिकल टेस्ट में पहले शारीरिक मापदंड लिया जाता है उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण होता है।

तो शारीरिक मापदंड में

Gen/OBC/SC से आने वाले लड़को के लिए हाइट 168cm होनी चाहिए।

ST से आने वाले लड़को के लिए हाइट 160cm होनी चाहिए।

Gen/OBC/SC से आने वाली लड़कियों के लिए हाइट 152 cm होनी चाहिए।

ST से आने वाली लड़कियों के लिए हाइट 147cm होनी चाहिए।

इसके बाद Gen/OBS/SC वालो के लिए छाती 79 सेंटीमीटर और ST वालो के लिए 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए और इसमें फूलने के बाद 5 सेंटीमीटर का फैलाव भी आना चाहिए।

और वजन जो की सिर्फ महिलाओ का लिया जाता है कम से कम 40kg होना चाहिए।

इसके बाद दौड में लड़को को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और लड़कियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड लगानी होगी।

Ball Throw में लड़को को 50 मीटर और लड़कियों को 16 मीटर बॉल फेकनी होती है। जबकि Long Jump में लड़को को 13 फ़ीट और लड़कियों को 8 फ़ीट तक कूद लगानी होगी।

Step 4: मेडिकल टेस्ट

मेडिकल टेस्ट में चेक किया जाता है कि कैंडिडेट पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए इसके साथ ही अलग तरह के कई टेस्ट किए जाते हैं।

  • आखो का टेस्ट
  • कान का टेस्ट
  • कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट
  • नॉक नी टेस्ट
  • फीट टेस्ट
  • प्राइवेट पार्ट टेस्ट

इस तरह के टेस्ट लिए जाते है।

तो इस तरह से इन सभी टेस्टो को पास करने के बाद कोई भी कैंडिडेट पुलिस इंस्पेक्टर बन सकता है।

तो इसलिए पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए सबसे पहले इन टेस्टो के लिए तयारी करनी पड़ेगी, आपको लिखित परीक्षा की, फिजिकल की जमकर तयारी करनी पड़ेगी, तब कही जाकर आप पुलिस इंस्पेक्टर बन पाएंगे।

10 पास Police Constable Kaise Bane 2023 – सम्पूर्ण जानकारी

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, कितना वेतन मिलता है ?

12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने 2023 पूरी जानकारी

पुलिस के 5 सबसे अधिक वेतन लेने वाले पद

Leave a Comment