जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी कौन होता है ?

Jile ka sabse bada Police adhikari kaun hai: पुलिस विभाग के अंतर्गत अलग अलग पद होते है, जिनमे सभी पदों के हिसाब से सभी के लग अलग काम और जिम्मेदारियां होती है।

कोई पुलिस थाने का इंचार्ज होता है तो कोई पुलिस चौकी को सभालता है और किसी पुलिस अधिकारी पर पुरे राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी होती है।

ऐसे में एक जिले में पुलिस विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है, उनके पास क्या क्या जिम्मेदारी होती है, किस तरह के काम उन्हें करने होते है।

इस तरह के ढेर सारे सवालो के जवाब आपको इस लेख में मिल जायेगे।

जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी कौन होता है ? Jile ka sabse bada Police adhikari kaun hai

पुलिस विभाग में एक जिले का सबसे बड़ा अधिकारी एसपी (Superintendent of police) होता है, जो की एक IPS रैंक के अधिकारी होते है और जिले में पुलिस विभाग के मुखिया कहलाते है।

जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी SP की ही होती है, इनके कंधे पर एक स्टार, एक अशोक स्तम्भ और जिसके नीचे IPS लिखा होता है।

SP से प्रमोशन होने के बाद SSP, फिर DIG, IG, ADGP और फिर DGP बनते है।

इंस्पेक्टर से बड़ा पद कौन सा होता है, उनकी क्या जिम्मेदारियां है ?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए ?

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, कितना वेतन मिलता है ?

12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने ?

Superintendent of police (पुलिस अधीक्षक) की जिम्मेदारियां

  • जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना और उसके लिए जरुरी कदम उठाना।
  • जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थानों और चौकियों का समय समय पर निरीक्षण करना।
  • अपने नीचे कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारियो के कार्यो की जाँच करना।
  • क्षेत्र में नए पुलिस अधिकारियो की नियुक्ति, तैनाती भी SP ही करते है।
  • अपराधियों को पकड़ना।
  • क्षेत्र में चल रहे अवैध कारनामो लो बंद करना और अपराधी को पकड़ना।
  • क्षेत्र का समय समय पर निरीक्षण करना।

Superintendent of police (पुलिस अधीक्षक) बनने की प्रकिया

Superintendent of police बनने के लिए कैंडिड्टे का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता है और आयु सीमा 21 से 32 साल के बीच में होनी चाहिए जिसमें ओबीसी वालों को 3 साल की और एससी एसटी वालों को 5 साल की छूट भी दी जाती है।

इसके लिए कैंडिडेट को यूपीएससी का एग्जाम देना होता है जिसे जनरल केटेगरी वाले 6 बार दे सकते हैं, OBC वाले 9 बार दे सकते हैं और SC/ST वालो के लिए कोई लिमिट नहीं होती, वह अपनी आयु सीमा तक जितनी बार चाहे इस परीक्षा को दे सकते हैं।

इसके साथ ही पुरुष कैंडिडेट के लिए हाइटेक 165 सेंटीमीटर, महिला कैंडिडेट के लिए हाइट 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जिसमें ओबीसी और एससी एसटी वालों को 5 सेंटीमीटर की छूट मिल जाती है।

हम आशा करते हैं कि अब आपको पता चल गया होगा की Jile ka sabse bada Police adhikari kaun hai और उनके क्या कार्य है उन्हें क्या-क्या जिम्मेदारी दी गई होती है। इसी संबंध अगर कोई किसी तरह का आपका समान है तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment