इंस्पेक्टर से बड़ा पद कौन सा होता है, उनकी क्या जिम्मेदारियां है ?

Inspector se bada kaun hota hai: पुलिस विभाग में कई सारे पद होते है, जिनमे से कुछ छोटे पद हो तो कुछ बड़े पद होते है, जिनके पास ज्यादा पावर होती है।

ऐसा ही एक पद होता है पुलिस इंस्पेक्टर का, जो की एक पुलिस चौकी के इंचार्ज होते है, इनके पास ढेरो सारी पावर होती है।

लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर से बड़ा पद कौन सा होता है, उनके पास कितनी पावर होती है और कितना वेतन मिलता है, क्या आप इसके बारे में जानते है।

तो आइये इस लेख में इस बारे में विस्तार से बात करते है।

इंस्पेक्टर से बड़ा पद कौन सा होता है ? Inspector se bada kaun hota hai

पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर से बड़ा पद डी एस पी (Deputy Superintendent of Police) का होता है, जिन्हे कुछ जगहों पर इन्हे CO और ACP भी कहा जाता है।

DSP एक राज्य स्तर का अधिकारी होता है, जिनके कंधे पर 3 स्टार लगे होते है जिसके नीचे राज्य का नाम और S लिखा होता है, जहां पर S का मतलब सर्विस होता है।

DSP

इस तरह से पुलिस इंस्पेक्टर से बड़ा पद DSP का होता है, उससे बड़ा पद ASP का होता है, फिर SP, SSP, DIG, IG, ADG, DGP का पद आता है और DGP पुलिस विभाग का सबसे बड़ा पद होता है, जिन्हे पुलिस का मुखिया भी कहते है।

एक तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थाने DSP के अंतर्गत आते है, और उस पुरे कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना, अपराधियों को गिरफ्तार करना, चल रहे अवैध कार्यो को बंद करवाना और समय समय पर कार्य क्षेत्र का दौरा करना, इस तरह के कार्यो की जिम्मेदारी DSP की होती है।

पुलिस इंस्पेक्टर के लिए कितनी योग्यता चाहिए ?

पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है ?

12th के बाद Sub Inspector दरोगा कैसे बने ?

पुलिस में कैसे मिलेगी नौकरी, किस पद के लिए कितनी योग्यता चाहिए ?

इंस्पेक्टर से छोटा पद कौन सा होता है ?

पुलिस इंस्पेक्टर से छोटा पद पुलिस सब इंस्पेक्टर का होता है, जिन्हे हम दरोगा के नाम से भी जानते है , एक पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी पुलिस सब इंस्पेक्टर की ही होती है।

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनते है ?

पुलिस इंस्पेक्टर राज्य स्तर के अधिकारी होते है, जो की सिर्फ पुलिस सब इंस्पेक्टर से प्रमोशन होने के बाद ही बन सकते है।

पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएशन पास होना जरुरी है और आयु सीमा 21 से 28 साल के बीच में होनी चाहिए, जिसमे OBC वालो को 3 साल की और SC/ST वालो को 5 साल की छूट दी जाती है।

इसके साथ ही

  • पुरुष  (Gen/OBC/SC) कैंडिडेट की हाइट = 168cm
  • पुरुष (ST) की 160cm होनी चाहिए। 
  • यही महिला (Gen/OBC/SC) की हाइट = 152 cm
  • और महिला (ST) की हाइट = 147cm होनी चाहिए।

और छाती Gen/OBS/SC वालो के लिए 79 सेंटीमीटर और ST वालो के लिए 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5 सेंटीमीटर का फुलाव भी आना चाहिए।

निष्कर्ष

इस तरह से आप समझ गए होंगे की आखिर Inspector se bada kaun hota hai और उनके पास क्या क्या जिम्मेदारियां होती है। इससे संबंधित अगर आपका कोई किसी तरह का सवाल है तो आप हमे नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

Leave a Comment