Anganwadi Recruitment 2026 | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती

Anganwadi Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (AWH) के पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में ऑफ़लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, चयन शर्तें और पानीपत जिले के सभी WCDPO कार्यालयों की सूची विस्तार से दी गई है।

Anganwadi Recruitment 2026

विवरण
महत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाम
महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा (जिला कार्यक्रम अधिकारी, पानीपत)
पद नाम
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (AWH)
आवेदन प्रक्रिया
ऑफ़लाइन (संबंधित WCDPO कार्यालय के माध्यम से)
आवेदन की शुरुआत तिथि
08.10.2026 (कार्यालय समय में)
आवेदन की अंतिम तिथि
30.10.2026 (कार्यालय समय तक)
नौकरी का स्थान
संबंधित ग्राम पंचायत / वार्ड, जिला पानीपत

Eligibility Criteria

महिला एवं बाल विकास विभाग पानीपत द्वारा दोनों पदों के लिए निम्नलिखित योग्यताएं तय की गई हैं:
1. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW)
  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।
2. आंगनवाड़ी सहायिका (AWH)
  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)
  1. विभागीय नियमों के अनुसार विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं अन्य पात्र श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 45 वर्ष तक आयु में छूट दी जाएगी

महत्वपूर्ण शर्तें एवं नियम

  1. स्थानीय निवासी की शर्त: केवल संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की महिला अभ्यर्थी ही उस केंद्र के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  2. आवेदन फॉर्म की प्राप्ति व जमा करना: आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में संबंधित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (WCDPO) कार्यालय से ही प्राप्त होंगे और वहीं पर जमा किए जाएंगे।
  3. अंतिम तिथि का ध्यान रखें: अपूर्ण या अंतिम तिथि (30.10.2026) के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  4. चयन मानदंड: चयन प्रक्रिया विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं चयन मापदंडों के अनुसार की जाएगी। 

Required Documents List

आवेदन फॉर्म जमा करते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्व-प्रमाणित (Self-Attested) दस्तावेजों की प्रतियां साथ संलग्न करनी होंगी:
  1. शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (10वीं / 12वीं की अंक तालिका)
  2. आयु प्रमाण-पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. परिवार पहचान पत्र (PPP)
  5. निवास प्रमाण-पत्र (स्थानीय निवासी प्रमाण)
  6. जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  7. अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  8. विशेष श्रेणी संबंधी प्रमाण-पत्र (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता आदि का प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो)

How to Apply Step-by-Step

  1. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें: अपने ब्लॉक या क्षेत्र के संबंधित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (WCDPO) कार्यालय जाएं और वहां से निर्धारित प्रारूप का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  2. जानकारी सही भरें: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि) सही-सही भरें।
  3. दस्तावेज संलग्न करें: आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
  4. फॉर्म जमा करें: भरे हुए आवेदन फॉर्म को 08.10.2026 से 30.10.2026 के बीच अपने संबंधित WCDPO कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान जमा करवाएं। 

पानीपत जिले के सभी WCDPO कार्यालयों के पते

रिक्त पदों की विस्तृत सूची, आवेदन फॉर्म तथा अन्य जानकारी संबंधित WCDPO कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तथा सूचना पट्ट पर उपलब्ध है;
क्र.सं.
WCDPO कार्यालय
पूरा पता
1
WCDPO Israna
Near Nihal Garden, Mandi Road, Near Tehsil Israna
2
WCDPO Bapoli
Near SBI Bank, Village Bapoli, Tehsil Bapoli
3
WCDPO Matlauda
Jagda Complex near ICS Coaching Centre, Waiser Road Matlauda
4
WCDPO Panipat-R
Diet Building, 1st Floor, Model Sanskriti School, G.T. Road Panipat
5
WCDPO Panipat-U
Purani Tehsil, Panipat
6
WCDPO Samalkha
Room No 202, Mini Secretariat, Samalkha

ऑफिसियल वेबसाइट  यहाँ पर क्लिक करे 
नोटिफिकेशन के लिए  यहाँ पर क्लिक करे 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. पानीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30.10.2026 (कार्यालय समय में) है।
Q2. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) पद के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Q3. आंगनवाड़ी सहायिका (AWH) पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उत्तर: आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Q4. आवेदन पत्र कहां मिलेगा और कहां जमा करना होगा?
उत्तर: आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्र के WCDPO (महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी) कार्यालय से मिलेगा और वहीं पर जमा होगा।

Leave a Comment