(2024) CISF में कैसे जाये ? CISF Constable kaise bane

CISF का पूरा नाम Central Industrial Security Force होता है जिसे हिंदी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कहते है। यह परमाणु संस्थानों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी व गैरसरकारी गोपनीय विभागों आदि जगहों पर सुरक्षा देने के लिए, इन्हे तैनात किया जाता है।

CISF में भी बहुत से पद होते है, जिनमे से एक होता है CISF Constable का, इस पद पर भी अच्छा ख़ासा वेतन कैंडिडेट को दिया जाता है।

तो CISF Constable kaise bane, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बतायेगे, इसके लिए जरुरी पात्रता के बारे में भी बात करेंगे।

CISF 540 Head Constable भर्ती, जाने वेतन और जरुरी पात्रता।

CISF Constable कैसे बने

CISF Constable बनने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसे

  • कैंडिडेट 12th पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए, जिसमे OBC, SC, ST वालो को छूट भी मिलती है।
  • कैंडिडेट को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड लगानी होगी।
  • हाइट Gen, OBC, SC वालो के लिए 170cm और ST वालो के लिए 162cm होनी चाहिए।
  • छाती 80 से 85cm के बीच में होनी चाहिए।

CISF Constable बनने के लिए योग्यता

CISF कांस्टेबल बनने के लिए कैंडिडेट का किसी भी विषय से 12th पास होना चाहिए, तभी कैंडिडेट इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकता है।

CISF कांस्टेबल बनने के लिए आयु सीमा

इसके लिए कैंडिडेट की आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए, जिसमे OBC वालो को 3 साल की छूट दी जाती है जिसके अनुसार OBC वालो की आयु सीमा 18-26 साल के बीच में होनी चाहिए जबकि SC/ST वालो को 5 साल की छूट दी जाती है जिसके अनुसार SC/ST वालो की आयु सीमा 18-28 साल के बीच में होनी चाहिए।

CISF फिजिकल टेस्ट

इसके लिए कैंडिडेट को 24 minute में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है और इसके साथ ही कैंडिडेट की हाइट Gen, OBC और SC वालो के लिए 170cm जबकि ST वालो के लिए 162cm होनी चाहिए।

पहाड़ी इलाको वालो के लिए कुछ छूट भी दी जाती है जिसके अनुसार Gen, OBC, SC वालो की हाइट 165cm जबकि ST वालो की 157cm होनी चाहिए।

और छाती 80-85cm के बीच में होनी चाहिए और पहाड़ी इलाको में 78-83cm के बीच में होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए।

CISF लिखित परीक्षा

फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। जिसमे 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जायेगे, इसमें

  • सामान्य बुद्धि और तर्क
  • सामान्य ज्ञान और जागरूकता
  • प्रारम्भिक गणित
  • अंग्रेजी या हिंदी

आदि विषयो से प्रश्न पूछे जायेगे। सभी विषयो से 25 -25 नंबर के 25,25 प्रश्न पूछे जायेगे, और यह 2 घंटे का पेपर होगा, जिसमे सभी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछ जाते है।

CISF Constable Document Verification

लिखित परीक्षा के बाद कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है, जिसमे

  • 10th, 12th की मार्कशीट
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • एडमिट कार्ड

आदि इस तरह के डॉक्यूमेंट लेकर जाने होंगे।

CISF ka medical kaise hota hai

फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद कैंडिडेट को मेडिकल के लिए भेज दिया जाता है, जहां पर सभी तरह के टेस्ट लिए जाते है और चेक किया जाता है की कैंडिडेट शारारिक और मानसिक रूप से फिट पाया जाना चाहिए।

जिसके बाद फिर कैंडिडेट को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है।

CISF Constable Salary

बात करे CISF constable के वेतन की तो इन्हे प्रति माह 25,000 से 35,000 रूपये के लगभग वेतन मिलता है।

Leave a Comment