आज के समय में बहुत से नवयुवक है जो पुलिस विभाग में जाना चाहते है, लेकिन कही ना कही सही जानकारी नहीं होने की वजह से वे सही तरह से तैयारी नहीं कर पाते।
तो पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए, इसके बारे में और पुलिस के फिजिकल के बारे में हम आपको विस्तार से बतायेगे, जिससे की आपको हाइट, चेस्ट, वेट और रनिंग आदि के बारे एक ओवरव्यू मिल जाये।
पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी चाहिए ?
पुलिस बनने के लिए पुरुष (Gen/OBC/SC) कैंडिडेट की हाइट 168cm और पुरुष (ST) वालो की हाइट 160cm होनी चाहिए, जबकि महिला (Gen/OBC/SC) वालो की हाइट 152cm और महिला (ST) वालो की हाइट 147cm होनी चाहिए।
पुलिस भर्ती के लिए छाती कितना होना चाहिए ?
पुलिस भर्ती के दौरान सिर्फ पुरषो की ही छाती नापी जाती है, महिलाओ की छाती नहीं नापी जाती।
तो पुरष (Gen/OBC/SC) वालो के लिए छाती 79cm और पुरुष (ST) वालो के लिए 77cm होनी चाहिए, जिसमे फैलाने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए।
जिसके अनुसार फूलने के बाद पुरष (Gen/OBC/SC) वालो की छाती 84cm और पुरुष (ST) वालो की छाती 82cm होनी चाहिए।
पुलिस बनने के लिए वजन कितना होना चाहिए ?
पुलिस भर्ती के दौरान सिर्फ महिलाओ का वजन नापा जाता है।
महिलाओ का वजन 40kg के लगभग होना चाहिए, और पुरषो का वजन उनकी हाइट के अनुसार ही होना चाहिए।
लेडीस पुलिस में कितनी हाइट होनी चाहिए ?
पुलिस भर्ती के लिए लेडीस की हाइट भी अलग अलग जाति के हिसाब से अलग अलग है। जनरल/ओबीसी/एससी जाति की लड़कियों के लिए हाइट 152cm और एसटी जाति की लेडीस के लिए हाइट 147cm होनी चाहिए।
ये भी पढ़े
DGP कैसे बनते है और इन्हे कितना वेतन मिलता है ?
पुलिस में सबसे बड़ा और छोटा पद कौनसा होता है ?
UP पुलिस में कितनी हाइट होनी चाहिए ?
उत्तर प्रदेश में पुलिस में जाने के लिए जनरल/ओबीसी जाति के लड़को की हाइट 168cm और जनरल/ओबीसी जाति की लड़कियों की हाइट 152cm होनी चाहिए जबकि एससी/एसटी जाति के लड़को की हाइट 160cm और एससी/एसटी जाति की लड़कियों की हाइट 147cm होनी चाहिए।
पुलिस बनने के लिए क्या क्या करे ?
पुलिस बनने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने पड़ेगे।
- आपके राज्य में जब भी पुलिस की भर्ती आये, आपको उसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- उसके बाद पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास करना पड़ेगा।
- फिर उसके बाद फिजिकल पास करना पड़ेगा।
- फिजिकल के लिए आपकी उम्र 18 से 27 के बीच में होनी चाहिए, हाइट 160cm , चेस्ट 84 cm होनी चाहिए।
- इसके बाद फिजिकल में 27 मिनट में 4.8km की दौड पूरी करनी होगी।
- फिजिकल के बाद मेडिकल पास करना पड़ेगा।
इस तरह से इन टेस्टो को पास करके आप पुलिस बन सकते हो।
पुलिस भर्ती के मेडिकल में क्या होता है ?
पुलिस भर्ती में फिजिकल हो जाने के बाद मेडिकल लिया जाता है, जिसमे ये चेक किया जाता है की कैंडिड्टे बिलकुल स्वस्थ होना चाहिए, उसमे किसी तरह की कोई अपंगता या कोई गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।
मेडिकल टेस्ट के दौरान कुछ इस तरह के टेस्ट कराये जाते है।
- आखो का टेस्ट (Eye Test)
- रंग अंधापन परीक्षण (Color Blindness Test)
- कानो का टेस्ट (Ear Test)
- दांतो का टेस्ट (Teeth Test)
- नाक का टेस्ट (Nose Test)
- गुप्तांग चिकित्षा परीक्षण
- शारीरिक अपंगता परीक्षण
- घुटनो का टेस्ट (Knock Knee Test)
- स्पॉट पैर टेस्ट (Flat Feet Test)
- ह्रदय गति टेस्ट (Hearth beat Test)
आदि इस तरह के बहुत से टेस्ट लिए जाते है।
SDM बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए ?
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
पुलिस भर्ती के दौरान सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाती है, जिसके बाद फिजिकल टेस्ट होता है, फिर मेडिकल होता है और आखिर में जो इन सभी टेस्टो को पास कर देता है, उन्हें फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन