2024 UP Police के फिजिकल में क्या क्या होगा ? UP Police Physical

UP Police Physical me kya kya hota hai: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती निकली है जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने शुरू भी हो चुके है।

ये भर्ती 60244 पदों के लिए निकली है जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म तो 27 दिसंबर से शुरू हो चुके है, जिनके लिए आखिरी तारीख भी 16 जनवरी है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है।

WhatsApp Group Join

लेकिन क्या आपको इस भर्ती के लिए फिजिकल कैसे होगा, क्या क्या उसके लिए एलिजिबिल्टी मांगी गयी है, इसके बारे में पता है, अगर नहीं पता है तो पूरा आर्टिकल पढियेगा।

UP Police Physical me kya kya hota hai

Height

  • General, OBC और SC जाति के लड़को के लिए 168cm यानी की 5.5 फ़ीट होनी चाहिए। 
  • यही General, OBC और SC जाति लड़कियों की हाइट 152cm यानी की 4.9 फ़ीट होनी चाहिए।
  • इसी तरह ST जाति के लड़को के लिए 160cm यानी की 5.2 फ़ीट होनी चाहिए।
  • ST जाति की लड़कियों की हाइट 147cm यानी की 4.8 फ़ीट होनी चाहिए।

Chest

  • General, OBC और SC जाति के लड़को की छाती 79 cm होनी चाहिए।
  • ST जाति के लड़को की छाती 77 cm होनी चाहिए।
  • फूलने के बाद General, OBC और SC जाति के लड़को की छाती 84 cm होनी चाहिए।
  • फूलने के बाद ST जाति के लड़को की छाती 82 cm होनी चाहिए

Weight

  • लड़कियों का वजन नापा जाता है जो की कम से कम 40kg होना चाहिए।

Running

  • लड़को को तो 25 मिनट में 4.8km की दौड़ लगानी होगी।
  • लड़कियों को 14 मिनट में 2.4km की दौड लगानी होगी।

UP Police भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश भर्ती प्रकिर्या में परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किये गए है जिसके अनुसार

  • सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी।
  • उसके बाद डॉक्यूमेंट चेक किये जायेगे।
  • जिसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण होगा जिसमे हाइट, चेस्ट चेक किया जायेगा।
  • उसके बाद दौड़ लगवाई जाएगी।
  • जिसके बाद मेडिकल लिया जायेगा।

UP Police भर्ती में मेडिकल में क्या क्या होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में भी कैंडिडेट के सभी तरह से टेस्ट लिए जाते है और सभी अंगो को चेक किया जाता है जिसमे

  1. आखो का टेस्ट (Eye Test)
  2. रंग अंधापन परीक्षण (Color Blindness Test)
  3. कानो का टेस्ट (Ear Test)
  4. दांतो का टेस्ट (Teeth Test)
  5. नाक का टेस्ट (Nose Test)
  6. गुप्तांग चिकित्षा परीक्षण
  7. शारीरिक अपंगता परीक्षण
  8. घुटनो का टेस्ट (Knock Knee Test)
  9. स्पॉट पैर टेस्ट (Flat Feet Test)
  10. ह्रदय गति टेस्ट (Hearth beat Test)

पुलिस बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए ?

निष्कर्ष

इस तरह से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती कम्पलीट होगी और UP पुलिस के लिए आप uppbpb.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते है।

इससे संबंधित कोई किसी तरह का सवाल है तो आप हमे नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। UP Police Physical me kya kya hota hai

2 thoughts on “2024 UP Police के फिजिकल में क्या क्या होगा ? UP Police Physical”

Leave a Comment