UPSSSC Recruitment 2026 | JE के पदों पर भर्ती

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अंतर्गत अवर अभियंता (कृषि) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

यदि आप कृषि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

इस लेख में हम आपको UPSSSC JE Agriculture Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और विस्तृत पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं।

UPSSSC Recruitment 2026

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है:
कार्यक्रम
तिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि
14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करने की प्रारम्भिक तिथि
17 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
07 अक्टूबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि
14 अक्टूबर 2026

विशेष कथन: अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि आवेदन शुल्क का समायोजन 07 अक्टूबर 2026 तक या उसके पश्चात विलम्बतम् 7 दिनों के अंदर (यानी 14 अक्टूबर 2026 तक) अनिवार्य रूप से करा लें। इसके बाद आवेदन पत्र में कोई संशोधन संभव नहीं होगा। 

Post Details & Vacancy Distribution

इस भर्ती के माध्यम से कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन कुल 134 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। ये पद स्थायी व अस्थायी दोनों प्रकार के हैं और इनका वेतनमान लेवल-6 (₹9,300 – ₹34,800, ग्रेड पे ₹4,200) है

श्रेणीवार लम्बवत (Vertical) आरक्षण विवरण:
  1. अनारक्षित (General): 54 पद
  2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 43 पद
  3. अनुसूचित जाति (SC): 23 पद
  4. अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
  5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 13 पद
  6. कुल पद: 134 पद
क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण विवरण:
  1. महिलाएं: 26 पद
  2. भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 06 पद
  3. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित (DFF): 02 पद
  4. उत्कृष्ट खिलाड़ी: 02 पद
  5. दिव्यांगजन (Divyangjan):
    • 02 पद (Hard of Hearing – श्रवण शक्ति में ह्रास)
    • 03 पद (OA, OL, LC, Dw, AAV – एक हाथ/पैर प्रभावित, कुष्ठ रोग मुक्त, बौनापन, एसिड आक्रमण पीड़ित)

Eligibility Criteria

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शैक्षणिक और प्रारंभिक अर्हताओं को पूरा करना आवश्यक है:
  1. PET 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य: इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हैं और जिन्हें आयोग द्वारा वैध स्कोरकार्ड (गैर-शून्य और सकारात्मक अंक के साथ) जारी किया गया है
  2. अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Essential Qualification):
    1. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो.
    2. प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कृषि अभियंत्रण (Agricultural Engineering) में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या ए.आई.सी.टी.ई. (AICTE) द्वारा अनुमोदित उसके समकक्ष कोई अर्हता धारित की हो.
  3. अधिमानी अर्हता (Preferential Qualification): (समान अंक होने पर इन्हें प्राथमिकता मिलेगी):
    1. प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो
    2. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो

आयु सीमा (Age Limit)

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (पहली जुलाई 2026 को)
  2. अधिकतम आयु: 40 वर्ष (पहली जुलाई 2026 को)
  3. आयु सीमा में छूट: उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन के स्तर पर सभी श्रेणियों से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ही लिया जाएगा:
श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
कुल शुल्क
अनारक्षित/सामान्य (UR)
₹00
₹25.00
₹25.00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
₹00
₹25.00
₹25.00
अनुसूचित जाति (SC)
₹00
₹25.00
₹25.00
अनुसूचित जनजाति (ST)
₹00
₹25.00
₹25.00
नोट: मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अलग से भुगतान करना होगा।`

Exam Pattern & Syllabus

लिखित परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% (1/4) की नेगेटिव मार्किंग होगी

परीक्षा योजना (Exam Structure:

परीक्षा का भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
समय
भाग – 1
विषयगत ज्ञान (कृषि इंजीनियरिंग के 13 उप-विषय)
65
65
(120 मिनट)
भाग – 2
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं व नवाचार
15
15
भाग – 3
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (UP GK)
20
20
योग
100
100
भाग-1: विषयगत ज्ञान (Agricultural Engineering) के 13 महत्वपूर्ण उप-विषय (प्रत्येक से 5 प्रश्न):
  1. फार्म पावर इंजीनियरिंग एंड नॉन-कन्वेंशनल सोर्सेज ऑफ एनर्जी (Farm Power Engineering & Non-Conventional Sources)
  2. आई.सी. इंजन (I.C. Engine)
  3. ट्रैक्टर (Tractor)
  4. नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी: बायोगैस टेक्नोलॉजी (Biogas Technology)
  5. विंड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी (Wind & Solar Energy)
  6. पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड एग्रो वेस्ट इंडस्ट्रीज (Post-Harvest Tech)
  7. एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्रीज (Agro-Based Industries)
  8. फार्म एंड लैंड डेवलपमेंट मशीनरी: फार्म मैकेनाइजेशन (Farm Mechanization)
  9. इरीगेशन एंड ड्रेनेज इंजीनियरिंग (Irrigation & Drainage)
  10. वाटर रिक्वायरमेंट ऑफ प्लांट्स (Water Requirements of Plants)
  11. इरीगेशन मेथड्स एंड माइनर इरीगेशन (Minor Irrigation)
  12. सोइल एंड वाटर कंजर्वेशन एंड लैंड रिक्लेमेशन इंजीनियरिंग (Soil & Water Conservation)
  13. लैंड रिक्लेमेशन एंड रिवाइन रिक्लेमेशन (Land Reclamation)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्नलिखित चरणों में आवेदन कर सकते हैं:
  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले upsssc.gov.in पर विजिट करें
  2. लॉगिन (Authentication): होमपेज पर ‘Applicant Segment’ के अंतर्गत PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त OTP के माध्यम से लॉगिन करें
  3. विवरण भरें: लॉगिन के बाद शैक्षणिक योग्यता, अनिवार्य अर्हताएं और अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें
  4. फोटो और हस्ताक्षर: PET-2025 में अपलोडेड फोटो और हस्ताक्षर स्वतः प्रदर्शित होंगे, इसे सत्यापित कर आगे बढ़ें
  5. शुल्क भुगतान: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ₹25 का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें
  6. प्रिंटआउट लें: आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। 

For NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here
Join TelegramClick Here

Leave a Comment