District Court Recruitment 2026: अगर आप ओडिशा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। कार्यालय जिला न्यायाधीश, भद्रक (Office of the District Judge, Bhadrak) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न ग्रुप-सी (Group-C) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।
इस भर्ती के तहत जूनियर क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जूनियर टाइपिस्ट और सैलरीड अमीन के कुल 34 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस आर्टिकल में हम आपको Bhadrak District Court Vacancy 2026 से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन के तरीके की पूरी जानकारी डिटेल में देंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 जुलाई 2026
- आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
पदों का विवरण और सैलरी (Vacancy Details & Salary Structure)
- Junior Clerk-cum-Copyist: 19 पद (वेतनमान: लेवल-4 के तहत 19,900 – 63,200 रुपये)
- Stenographer Grade-III: 05 पद (वेतनमान: लेवल-7 के तहत 25,500 – 81,100 रुपये)
- Junior Typist: 05 पद (वेतनमान: लेवल-4 के तहत 19,900 – 63,200 रुपये)
- Salaried Amin: 05 पद (वेतनमान: लेवल-5 के तहत 21,700 – 69,100 रुपये)
(नोट: रिक्तियों की संख्या में वृद्धि या कमी हो सकती है और आरक्षण के नियम सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार लागू होंगे)
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- उम्मीदवार की आयु 28.08.2026 के अनुसार 18 वर्ष से अधिक और 42 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम +3 परीक्षा (ग्रेजुएशन) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा (DCA) होना अनिवार्य है।
- टाइपिस्ट के लिए अतिरिक्त: कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- स्टेनोग्राफर के लिए अतिरिक्त: शॉर्टहैंड में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
सैलरीड अमीन (Salaried Amin) के लिए:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
- सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थान से राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) ट्रेनिंग पास की हो।
- कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार को ओडिया (Odia) भाषा बोलनी, पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए और M.E. स्तर तक ओडिया की परीक्षा पास की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकृत होना चाहिए।
- उम्मीदवार के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी श्रेणी (General/SC/ST/SEBC) के उम्मीदवारों को कोई भी परीक्षा शुल्क (No application fee) नहीं देना है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (Written Examination): इसमें अंग्रेजी, अंकगणित (Arithmetic) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के पेपर शामिल होंगे।
- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (पदानुसार): जूनियर टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के लिए क्रमशः टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
- कंप्यूटर विज्ञान टेस्ट (प्रैक्टिकल): जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा/टाइपिंग टेस्ट में न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें कंप्यूटर प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- वाइवा-वॉयस (Viva-Voce): अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Bhadrak Court Recruitment 2026)
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें: अधिसूचना पीडीएफ से निर्धारित प्रारूप (Form-A और Annexure-I) में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें।
- फॉर्म भरें: आवेदन पत्र को अपने हाथ से पूरी तरह से भरें और उस पर अपने हस्ताक्षर करें।
- दस्तावेज़ संलग्न करें: अपने सेल्फ-अटेस्टेड आवश्यक दस्तावेज जैसे- 10वीं, +2, +3 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, कंप्यूटर डिप्लोमा, टाइपिंग/शॉर्टहैंड सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, और रोजगार पंजीकरण कार्ड की कॉपी संलग्न करें।
- फोटो और लिफाफा: फॉर्म के साथ राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officers) द्वारा जारी किए गए 2 ओरिजिनल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, 3 पासपोर्ट साइज फोटो और 3 स्व-पता लिखे लिफाफे (जिन पर 60/- रुपये का डाक टिकट लगा हो) भेजना अनिवार्य है।
- आवेदन भेजने का पता: अपने भरे हुए फॉर्म को “Speed Post” के माध्यम से इस पते पर भेजें: “Registrar, Civil Courts, Bhadrak, At- Nalanga, P.O- Barikpur Bazar, Dist- Bhadrak, Pin-756112”
- उम्मीदवार कार्यालय के कार्यदिवसों के दौरान “रजिस्ट्रार, सिविल कोर्ट भद्रक” के कार्यालय में रखे गए “एप्लीकेशन ड्रॉप बॉक्स” में भी सीधे अपना आवेदन डाल सकते हैं।

