NABFINS Recruitment 2026 | 12वीं पास के लिए जबरदस्त भर्ती

NABFINS Recruitment 2026: NABFINS Limited ने कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं, विशेषकर 12वीं पास उम्मीदवारों और फ्रेशर्स के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है,आइए इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों (योग्यता, जॉब प्रोफाइल, आवेदन प्रक्रिया) को विस्तार से समझते हैं।

NABFINS CSO Recruitment 2026

  1. संगठन का नाम: NABFINS Limited
  2. पद का नाम: कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO)
  3. रिक्तियों की संख्या: निर्धारित नहीं (Not Specified)
  4. शैक्षणिक योग्यता: PUC/10+2 पास
  5. आवेदन का माध्यम: ईमेल के जरिए रिज्यूमे भेजकर
  6. आधिकारिक ईमेल आईडी: careers@nabfins.org
  7. अंतिम तिथि: 05 अगस्त 2026

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 जुलाई 2026
  2. आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date): 05 अगस्त 2026

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  1.  शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से PUC या 10+2 (12वीं कक्षा) पास होना चाहिए
  2. आयु सीमा (Age Limit): नोटिफिकेशन में आयु सीमा का कोई विशेष विवरण नहीं दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार NABFINS के आधिकारिक करियर पेज को देख सकते हैं
  3.  कार्य अनुभव (Experience): यह पद फ्रेशर्स के लिए पूरी तरह से खुला है। हालांकि, यदि किसी उम्मीदवार के पास समान फील्ड में 1 से 3 साल का अनुभव है, तो उसे चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी
  4.  भाषा कौशल (Language Requirement): चूंकि यह एक फील्ड और कस्टमर-फेसिंग जॉब है, इसलिए उम्मीदवार को स्थानीय भाषा और अंग्रेजी को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए
  5.  अनिवार्य आवश्यकताएं (Mandatory Requirements): इस पद के लिए फील्ड विजिट आवश्यक है, इसलिए आवेदक के पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Valid Driving Licence) और अपनी मोटरसाइकिल होना अनिवार्य है। 

NABFINS CSO का जॉब प्रोफाइल और जिम्मेदारियां

एक कस्टमर सर्विस ऑफिसर के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को मुख्य रूप से ब्रांच का पोर्टफोलियो बढ़ाने और ग्राहकों से संपर्क साधने का कार्य करना होगा। प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
  1. नए ग्राहकों (Clients) की खोज करना और उन्हें जोड़ना
  2. क्लाइंट्स के दस्तावेजों का प्रारंभिक वेरिफिकेशन करना
  3. अनिवार्य ग्रुप ट्रेनिंग (Compulsory Group Training) आयोजित करना
  4. CRIF और CMS सिस्टम में डेटा एंट्री करना
  5. लोन डिस्बर्समेंट (Disbursement) और रिकवरी (Recovery/Collection) की प्रक्रियाओं में सहायता करना और निर्धारित तिथियों पर किश्तें वसूलना
  6. बैंक में कलेक्शन जमा करना और रिपोर्ट तैयार करना। 

आवेदन शुल्क और वेतन (Application Fee & Salary)

  1. आवेदन शुल्क (Application Fee): इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
  2. वेतन (Salary): वेतन का खुलासा आधिकारिक नोटिफिकेशन में नहीं किया गया है। 

NABFINS Customer Service Officer 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है। आपको किसी पोर्टल पर लंबा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  1. सबसे पहले अपना एक बेहतरीन और अपडेटेड रिज्यूमे (CV) तैयार करें, जिसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही-सही दर्ज हो
  2. अपने ईमेल अकाउंट पर जाएं और ईमेल के Subject Line में स्पष्ट रूप से “Application for Customer Service Officer (CSO)” लिखें
  3. अपना रिज्यूमे अटैच करें और इसे आधिकारिक ईमेल आईडी careers@nabfins.org पर भेज दें
  4. ध्यान रहे, आपका आवेदन 05 अगस्त 2026 से पहले पहुँच जाना चाहिए
चयन प्रक्रिया (Selection Process): प्राप्त रिज्यूमे के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया के लिए NABFINS द्वारा सीधे संपर्क किया जाएगा

For NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here
Join TelegramClick Here

 

Leave a Comment