NDA में क्या क्या होता है ? (2024)

दोस्तों NDA (National Defense Academy), जिसके द्वारा सेनाओ में Officer के पदों पर भर्ती होती है। NDA का एग्जाम UPSC के द्वारा कंडक्ट कराया जाता है। जो की साल में दो बार होता है।

तो आइये जानते है की आखिर NDA mein kya hota hai यानि की इसके लिए भर्ती प्रकिर्या क्या होती है, कौन कौन सी योग्यताएँ कैंडिडेट में होनी चाहिए।

nda

NDA में क्या होता है ?

  • सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, जिसमे प्र्तेक विषय में कम से कम 25% नंबर लाने होते है।
  • जिसके बाद 5 दिनों का SSB का इंटरव्यू लिया जाता है।
  • इसके साथ ही Physical और Medical test भी होता है।
  • जिन्हे क्लियर करने के बाद 4 साल की ट्रेनिंग कराई जाती है।

दोस्तों इस तरह से NDA Exam का प्रोसेस रहता है। जो की बिलकुल आसान नहीं होता है, बहुत मेहनत लगती है इसमें।

हर साल लगभग ढाई लाख बच्चे इस एग्जाम को देते है जिनमे से सिर्फ साढ़े पांच सो बच्चो का ही सिलेक्शन हो पाता है , तो इसलिए इसे आसान समझने की भूल मत कीजियेगा, पहले ध्यान से पुरे सिलेबस को जान लीजिये।

NDA के लिए Qualification

NDA का एग्जाम 12th क्लास के बाद दे सकते है। बस उसके लिए शर्त है की 12th में कैंडिडेट के कम से कम 60% नंबर होने चाहिए, और 12th फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ से पास की होनी चाहिए।

यानि की कैंडिडेट को 12th में Physics, Chemistry और Math लेना होगा, तभी 12th पास करके वो NDA का एग्जाम दे सकता है।

NDA Written Exam

दोस्तों NDA का एग्जाम आसान बिलकुल नहीं होता, लेकिन अगर इसके लिए आप अच्छे से 11th क्लास से ही तैयारी करते है, तो आसानी से पास कर सकते है।

चलिए आपको इसके लिखित परीक्षा के बारे में बता देते है।

इसकी लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, एक होगा Math का तो दूसरा होगा General Ability का।

Math के 300 नंबर के 120 प्रश्न पूछे जायेगे और जो General Ability का पेपर होगा, उसमे दो सेक्शन A और B दिए गए होंगे।

Section A में English के 200 नंबर के और Section B में General Knowledge के 400 नंबर के प्रश्न पूछे जायेगे। और इस तरह यह 600 नंबर का एग्जाम होगा।

जिसे क्वालीफाई करने के लिए हर एक विषय में कम से कम 25% नंबर लाने होंगे।

NDA Interview

NDA का लिखित एग्जाम पास करने के बाद इंटरव्यू लिया जायेगा, जो पुरे 5 दिन चलेगा, अब आप सोच रहे होंगे, की आखिर इन 5 दिनों में क्या क्या होगा, तो चलिए आपको वो भी बता देते है।

इन पांच दिनों में अलग अलग एक्टिविटीज होगी, जिसका मकसद होता है कैंडिडेट की छटनी करना, यानि की जो इसमें फ़ैल हुआ, तो मतलब घर गया।

  • इसके पहले दिन Picture Perception and Description Test होगा।
  • दूसरे दिन Psychology Test होगा।
  • तीसरे दिन Group Testing Officer’s Task करवाया जायेगा।
  • चौथे दिन इंटरव्यू होगा
  • पाचवे दिन Conference होगी।

अब इनमे टेस्टो में क्या क्या होगा, ये आप गूगल करके जान लीजियेगा।

NDA Physical Test Details

दोस्तों NDA में फिजिकल टेस्ट भी होगा, जिसके बार में भी जाते जाते चलिए आपको बता देते है।

इसके लिए महिला कैंडिडेट की हाइट 165cm और पुरुष कैंडिडेट की हाइट 165cm के लगभग होनी चाहिए, और कैंडिडेट का वजन उसकी हाइट के अनुसार होना चाहिए।

चेस्ट की बात करे तो वो सिर्फ पुरुषो की नापी जाती है, जो की 81cm होनी चाहिए, जिसमे फ़ैलाने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए।

NDA Medical Test

NDA के मेडिकल के लिए, दोस्तों आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होगा जैसे

  • कैंडिडेट की आखो की द्रष्टि 6/6 का विज़न होना चाहिए।
  • Color Blindness नहीं होना चाहिए।
  • शरीर में किसी तरह की अपंगता नहीं होनी चाहिए।
  • मानसिक और शारीरिक रूप से बिलकुल स्वस्थ होना चाहिए।

तो दोस्तों ये था NDA exam pattern in Hindi में और अब आप समझ गए होंगे की आखिर NDA mein kya hota hai, लेकिन अगर अब भी इससे सम्बंधित आपका कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट करना मत भूलियेगा, कमेंट करना दोस्तों फ्री होता है, इसलिए कमेंट जरूर कीजियेगा।

बाकि साइड में अपनी Email Id डालकर इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर लीजियेगा, इससे फायदा ये होगा की जब भी NDA से सम्बंधित कोई भी सुचना आएगी तो आपको सबसे पहले पता चल जायेगा।

धन्यवाद।

Leave a Comment