Indian Coast Guard Recruitment 2026 | ग्रुप सी के पदों पर

Indian Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड रीजन वेस्ट (मुंबई) में सीधी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जानें पद अनुसार योग्यता, आयु सीमा, वेतन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Indian Coast Guard Recruitment 2026

विवरण (Specification)
जानकारी (Details)
संगठन का नाम (Organization)
भारतीय तट रक्षक बल (Headquarters, Coast Guard Region West, Mumbai)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)
CGRHQ(WEST)/01/2026
पद का नाम (Post Name)
ग्रुप ‘C’ सिविलियन पद (Store Keeper, Engine Driver, Lascar, Driver, MTS)
कुल रिक्तियां (Total Vacancies)
06 पद
आवेदन का तरीका (Application Mode)
केवल साधारण डाक द्वारा (Ordinary Post)
रोजगार समाचार में प्रकाशन तिथि
19 – 25 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)
03 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

Vacancy Details, Salary & Age Limit

इंडियन कोस्ट गार्ड रीजन वेस्ट में विभिन्न ग्रुप ‘C’ (Non-Gazetted, Non-Ministerial) पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है।

पद का नाम (Post Name)
श्रेणी (Category)
रिक्तियां
वेतन स्तर (Pay Scale)
आयु सीमा (Age Limit)
Store Keeper Grade II
EWS
01
Pay Level 2 (Rs. 19,900 – 63,200)
18 से 25 वर्ष
Engine Driver
SC
01
Pay Level 4 (Rs. 25,500 – 81,100)
18 से 30 वर्ष
Lascar
EWS
01
Pay Level 1 (Rs. 18,000 – 56,900)
18 से 30 वर्ष
Civilian Motor Transport Driver (Ordinary Grade)
OBC
01
Pay Level 2 (Rs. 19,900 – 63,200)
18 से 27 वर्ष
MTS (Peon)
OBC
01
Pay Level 1 (Rs. 18,000 – 56,900)
18 से 27 वर्ष
MTS (Chowkidar)
OBC
01
Pay Level 1 (Rs. 18,000 – 56,900)
18 से 27 वर्ष
आयु सीमा में छूट: आरक्षित पदों के लिए SC श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष और OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक शिथिल योग्य है।

Eligibility Criteria

प्रत्येक पद के लिए निर्धारित आवश्यक योग्यता और कार्य अनुभव निम्नलिखित है:

(A) Store Keeper Grade II:

  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं (12th Pass) उत्तीर्ण।
  2. अनुभव: किसी मान्यता प्राप्त फर्म, केंद्र/राज्य सरकार के संगठन या सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में स्टोर संभालने का 1 वर्ष का अनुभव।

(B) Engine Driver:

  1. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं (Matriculation) उत्तीर्ण तथा किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजन ड्राइवर का योग्यता प्रमाण पत्र (Certificate of Competency)।
  2. वांछनीय अनुभव (Desirable): 400 हॉर्स पावर (BHP) से अधिक की बोट/वेसल पर सारंग (Sarang) के रूप में 2 वर्ष की सेवा का अनुभव।

(B) Lascar:

  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास।
  2. अनुभव: बोट (Boat) सेवा में 3 वर्ष का अनुभव।

(C) Civilian Motor Transport Driver (Ordinary Grade):

  1. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास तथा भारी (HMV) और हल्के (LMV) मोटर वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
  2. तकनीकी ज्ञान: मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान होना चाहिए (वाहनों में आने वाली छोटी-मोटी तकनीकी खराबियों को दूर करने की क्षमता)।
  3. अनुभव: मोटर वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।

(D) MTS (Peon):

  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) या समकक्ष पास।
  2. अनुभव: ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) के रूप में 2 वर्ष का अनुभव।

(E) MTS (Chowkidar):

  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) या समकक्ष पास।
  2. अनुभव: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या संगठन में चौकीदार के रूप में 2 वर्ष का अनुभव।

Selection Process & Exam Pattern

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
  1. आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी (Scrutiny of Applications): प्राप्त आवेदनों की पात्रता मापदंडों के अनुसार जांच की जाएगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन होगा।
  3. बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Verification): अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान व फोटो) सत्यापन किया जाएगा।
  4. लिखित परीक्षा (Written Examination):
  5. लिखित परीक्षा पेन-पेपर आधारित (Offline) होगी।
  6. परीक्षा की अवधि 1 घंटा (60 मिनट) होगी।
  7. प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) में होगा।
  8. कुल 80 वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  9. इसमें कोई नकारात्मक अंकन (No Negative Marking) नहीं है।
  10. परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus): सामान्य ज्ञान (General Knowledge), गणित (Mathematics), सामान्य अंग्रेजी (General English) और संबंधित ट्रेड से जुड़े प्रश्न।
  11. न्यूनतम अर्हता अंक (Qualifying Marks): UR, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए 50% तथा SC/ST उम्मीदवारों के लिए 45% अंक निर्धारित हैं।
  12. ट्रेड टेस्ट (Trade Test): लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पद की आवश्यकतानुसार ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

Documents Required

आवेदन पत्र के साथ नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है:
  1. वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID Proof)
  2. 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र (Matriculation Marksheet & Certificate)
  3. 12वीं / डिप्लोमा / डिग्री प्रमाण पत्र (यदि पद के लिए लागू हो)
  4. अद्यतन जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
  5. कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)
  6. अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC – यदि पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत हों)
  7. दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (नाम एवं तिथि अंकित) .
  8. एक स्वयं का पता लिखा हुआ खाली लिफाफा, जिस पर ₹50 का डाक टिकट (Postal Stamp) लगा हो। 

Step-by-Step Application Process

  1. आवेदन पत्र भरें: आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए प्रारूप (Annexure-I) के अनुसार आवेदन फॉर्म को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ध्यानपूर्वक भरे।
  2. दस्तावेज जोड़ें: अपने सभी स्व-सत्यापित दस्तावेज और ₹50 का डाक टिकट लगा लिफाफा आवेदन पत्र के साथ नत्थी करें।
  3. मुख्य लिफाफे पर लिखें: आवेदन भेजने वाले मुख्य लिफाफे के ऊपर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में यह लिखना अनिवार्य है:

“APPLICATION FOR THE POST OF ______________” और अपनी श्रेणी (जैसे- EWS/OBC/SC) का उल्लेख करें। 

डाक द्वारा भेजें: तैयार आवेदन पत्र केवल साधारण डाक (Ordinary Post) के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें:

डाक का पता (Posting Address): Headquarters, Coast Guard Region (West) Alexander Graham Bell Road, PO Malabar Hill Mumbai – 400006

अंतिम तिथि का ध्यान रखें: आवेदन पत्र रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि (19 Sep 2026) से 45 दिनों के भीतर यानी 03 नवंबर 2026 तक दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए। 

अप्लाई करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे 
नोटिफिकेशन के लिए  यहाँ पर क्लिक करे 

Leave a Comment