UPSSSC Fireman Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक और विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 170 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यदि आप UPSSSC PET-2025 परीक्षा दे चुके हैं और इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई विस्तृत जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
UPSSSC Fireman Recruitment 2026
- आयोग का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ (UPSSSC)
- विज्ञापन संख्या: 09-परीक्षा/2026
- पदों के नाम: विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक
- कुल पद: 170 (120 + 50)
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन (upsssc.gov.in)
- चयन प्रक्रिया: मुख्य लिखित परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निम्नलिखित तिथियों का ध्यान रखना आवश्यक है:
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 10-04-2026
- ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि: 09-06-2026
- ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा / आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 29-06-2026
- शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 06-07-2026
(नोट: 29-06-2026 के बाद कोई भी नया आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा)
पदों का विवरण (Vacancy Details)
सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत यह भर्ती निकाली गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है:
- विधान भवन रक्षक (Council House Guard): 120 पद
- विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक (Fireman/Fire Guard): 50 पद
पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria)
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET): उम्मीदवारों का UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित होना और आयोग द्वारा वैध स्कोर कार्ड (शून्य या नकारात्मक अंक वाले अपात्र होंगे) प्राप्त करना अनिवार्य है।
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा परिषद् से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अधिमानी अर्हता: प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा या NCC का ‘बी’ प्रमाण पत्र होने पर समान अंक की स्थिति में वरीयता दी जाएगी
आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आयु की गणना रिक्तियों के विज्ञापित होने वाले वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी
शारीरिक मापदंड (Physical Standards)
लिखित परीक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: सामान्य/ओबीसी/एससी के लिए न्यूनतम 168 सेमी; एसटी उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी।
- सीना: सामान्य/ओबीसी/एससी के लिए 84 सेमी (फुलाने पर); एसटी के लिए 82 सेमी (फुलाने पर) (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)।
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: सामान्य/ओबीसी/एससी के लिए न्यूनतम 152 सेमी; एसटी उम्मीदवारों के लिए 147 सेमी।
- वजन: महिला अभ्यर्थियों का वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- आवेदन के स्तर पर सभी श्रेणियों (अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25/- रुपये निर्धारित है।
- मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा का शुल्क अलग से देना होगा, जो प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले जमा करना होगा
परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम (Exam Pattern & Syllabus)
मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार की होगी:
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घण्टा (120 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25 प्रतिशत) अंक काटे जाएंग।
सिलेबस का विवरण:
- भाग-1 (65 अंक): भारत का इतिहास (10), भूगोल (5), अर्थव्यवस्था (5), भारतीय संविधान (10), सामान्य विज्ञान (10), पर्यावरण (10), खेल (5) एवं समसामयिक घटनाएँ (10)।
- भाग-2 (15 अंक): कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं का ज्ञान।
- भाग-3 (20 अंक): उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी (इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था आदि)
आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर ‘Live Advertisement Segment’ में जाकर संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
- PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्राप्त OTP के माध्यम से लॉग इन करें।
- अपनी शैक्षिक योग्यता (Yes/No), बोर्ड का नाम, उत्तीर्ण करने का वर्ष और रोल नंबर दर्ज करें।
- 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क Credit Card/Debit Card/Internet Banking/UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से जमा करें।
- शुल्क भुगतान के बाद अपने आवेदन-पत्र का फाइनल प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
(नोट: आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन (जैसे पत्राचार का पता, E.W.S श्रेणी, लिंग आदि) 06-07-2026 तक ही किया जा सकता है।)

| For Notification | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
