जाने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ?

Ayushman card ke liye age limit: सभी राज्यों में सरकार की तरफ से एक योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत सभी परिवार के आयुष्मान कार्ड बनवाये जा रहे है।

इन आयुष्मान कार्ड का मकसद गरीब लोगो को फ्री में सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल से इलाज मुहैया कारवांना है।

लेकिन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अलग अलग पात्रता रखी है, जिनमे से एक है आयु सीमा, और इस लेख में हम आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरुरी आयु सीमा के बारे में ही जानेगे।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ? Ayushman card ke liye age limit

उत्तर प्रदेश में 5 यूनिट वाले सभी परिवार वालो के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है, जिसमे 16 से 59 साल तक के या इससे कम या ज्यादा उम्र के सभी परिवार के सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को ओर मजबूत बनाते हुए, महिलाओ, बच्चो, जवान और वृद्ध सभी को इस योजना का लाभ मिल सके इसके लिए आयु सीमा में किसी तरह की कोई सीमा नहीं रखी गयी है।

इस योजना के तहत गरीब परिवार को इलाज के लिए 5 लाख रूपये तक का बीमा उपलब्ध कराया जायेगा, यानी कि परिवार के सभी सदस्यों को साल में 5 लाख रूपये तक का इलाज फ्री में होगा।

इसमें मरीज के हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और बाद के सभी खर्चो को कवर किया जायेगा, यहां तक की परिवहन भत्ते तक के खर्चे को इसमें जोड़ा जायेगा और उसी हिसाब से सभी आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरुरी पात्रता

  • आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हो।
  • परिवार के सदस्यों की संख्या 5 से ज्यादा हो।
  • गरीब दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग।
  • जिनके घर में कोई कमाई करने वाला नहीं है।
  • भूमिहीन व्यक्ति, जिनके पास खेती की जमीं नहीं है।
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है।

आयुष्मान कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र

आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करे ?

  • सबसे पहले आप आयुष्मान कार्ड के पात्र होने चाहिए।
  • जिसके बाद आप अपने नजदीकी जान सेवा केंद्र पर जाकर या अपने गांव के कंप्यूटर ऑपरेटर के यहां जाकर बनवा सकते है।
  • जहां पर आपको अपनी सभी जानकारी देनी होगी।
  • अगर आपकी सभी जानकारी सही पाई जाती है।
  • जिसके बाद आपके नाम आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।

Leave a Comment