2024 वन दरोगा कैसे बनते है ? Van Droga kaise bane

अगर आप वन विभाग में नौकरी करने के इच्छुक है तो वन दरोगा यानी फोरेस्टर की नौकरी आपके लिए, जिसमे एक अच्छे खासे वेतन के साथ साथ सुख सुविधाएं भी मिलती है।

तो Forester kaise bane या van droga kaise bane इसके बारे में हम आपको विस्तार से बतायेगे, जिससे की वन दरोगा बनने के बारे में आपको सभी कुछ पता चल जाये और आप इसके एग्जाम को भी आसानी से क्लियर कर पाए।

दोस्तों फोरेस्टर यानि Forest Inspector की भर्ती सभी राज्यों में अलग अलग समय पर निकलती रहती है। जिसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

Van Droga kaise bane

फोरेस्टर बनने के लिए कैंडिडेट को कुछ जरुरी पात्रता की जरूरत होगी जैसे

  • कैंडिडेट का किसी भी विषय से Graduation पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा 21 से 40 साल के बीच में होनी चाहिए, OBS/SC/ST वालो को इसमें छूट भी दी जाती है।
  • इसमें पुरुष को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।
  • पुरषो की हाइट 152cm और महिलाओ की 145cm होनी चाहिए।
  • छाती 84cm होनी चाहिए, जिसमे फूलने के बाद 5cm का फैलाव भी आना चाहिए।

Van Droga का क्या काम होता है ?

वन दरोगा को किसी राज्य के जंगल में कार्य करना होता है। जंगल में गस्त करना और जंगलो से चोरी छुपे वृक्षों को काटने वालो से या जंगली जानवरो का शिकार करने वालो से जंगल की सुरक्षा करना, उन्हें पकड़ना, उनके खिलाफ उचित करवाई करना।

इसके साथ ही जंगल में  कार्य करने वाले forest Worker के काम की निगरानी करना, उन्हें किसी तरह की समस्या आने पर उसमे उनकी सहायता करना।

जंगल में पुराने सूखे वृक्षों को कटवाना और उनकी जगह पर नए पेड़ो को लगवाने का काम भी वन दरोगा की ही जिम्मेदारी में आता है।

https://sarkarinaukriexams.net/web-stories/van-droga-bharti/

वन दरोगा बनने के लिए योग्यता

वन दरोगा बनने के लिए कैंडिडेट का किसी भी विषय से गणित/भौतिकी/रसायन विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/जूलॉजी आदि किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

सभी राज्यों में आजकल PET का भी एग्जाम होता है, तो वन दरोगा बनने के लिए PET क्लियर करना भी बहुत जरुरी है।

वन दरोगा बनने के लिए आयु सीमा

वन दरोगा बनने के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल के बीच में होनी चाहिए। इसमें OBC/SC/ST वालो को छूट भी दी जाती है। OBC वालो को 3 साल की और SC/ST वालो को 3 साल की छूट दी जाती है।

वन दरोगा लिखित परीक्षा

वन दरोगा के लिए सभी राज्यों में अलग अलग परीक्षा होती है, जिसके लिए सिलेबस भी थोड़ा बहुत अलग अलग होता है।

तो इसकी लिखित परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जायेगे, यह पेपर 2 घंटे का होगा, जिसमे 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी।

लिखित परीक्षा में Science और Agriculture से प्रश्न पूछे जायेगे। Science में जीव विज्ञानं, भौतिक विज्ञानं, रसायन विज्ञानं से प्रश्न आएंगे।

वन दरोगा की लिखित परीक्षा को पास करने के लिए Gen/OBC वालो को 45% और SC/ST वालो को 35% नंबर लाने होंगे।

वन दरोगा के लिए फिजिकल में क्या होगा ?

ज्यादातर राज्यों में वन दरोगा के लिए फिजिकल में दौड ही लगवाई जाती है लेकिन कुछ राज्यों में गोल फेक, सिट अप, उच्ची कूद जैसी एक्टिविटी भी करवाई जाती है।

तो इसमें पुरुष को 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ और महिला को  4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

जिसके बाद पुरषो को 55 मीटर और महिलाओ को 4.35 मीटर गोल फेकना होता है।

पुरषो की उचाई 163cm महिलाओ की 150cm होनी चाहिए, जबकि छाती 84cm होनी चाहिए, जिसमे फूलने पर 5 सेमी का विस्तार होना चाहिए।

वही असम, भुटानी, गढ़वाली, गोरखाओ, कुमाऊ, लद्दाखी, मिजो, नागा, नेपाली, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कैंडिडेट को कुछ छूट भी दी जाती है। इसमें पुरषो की हाइट 152cm और महिलाओ की 145cm होनी चाहिए।

वन दरोगा के लिए मेडिकल

सभी परीक्षा पास होने के बाद कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट होता है, जिसमे Eye Test, Urine Test, Blood Test आदि इस तरह के सभी टेस्ट लिए जाते है और चेक किया जाता है की कैंडिडेट पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए, उसमे किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।

अगर मेडिकल में कही पर किसी भी तरह की कोई समस्या पाई जाती है, तो कैंडिडेट की भर्ती वही पर रोक दी जाती है।

वन दरोगा के लिए ऍप्लिकेशन फॉर्म

अलग अलग राज्यों में समय समय पर इसके लिए भर्ती निकलती रहती है, जिसका एप्लीकेशन फॉर्म अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप भर सकते है।

जैसे माना आप उत्तराखंड से है तो आपको https://sssc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा, जहा पर जाकर आप वन दरोगा के लिए अप्लाई कर सकते है।

वन दरोगा के लिए एप्लीकेशन फीस

वन दरोगा की एप्लीकेशन फीस सभी राज्यों में अलग अलग है उत्तर प्रदेश में यह फीस सिर्फ 25 रूपये है।

Leave a Comment