ICSIL Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली/एनसीआर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) एक शानदार अवसर लेकर आया है। ICSIL ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे पदों पर भर्ती निकाली गयी है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
ध्यान रखियेगा यहा पर आवेदन करने का समय बहुत कम मिलेगा, यानी एप्लीकेशन शुरू होने के लगभग 24 घंटो के अंदर ही आप इसमें आवेदन कर पाओगे, तो इस भर्ती एक बारे में सभी जानकारी आपको देने वाले है तो वीडियो को पूरा जरूर देखिएगा।
12th पास के लिए भर्ती, ICSIL Recruitment 2026
ध्यान दें कि आवेदन के लिए बहुत ही कम समय दिया गया है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026 (सुबह 11:00 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026 (सुबह 11:00 बजे)
Vacancy Details & Eligibility
1. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
| पद | 20 |
| योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट (स्नातक) |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| वेतन | ₹24,356/- प्रति माह |
2. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
| पद | 20 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| वेतन | ₹22,411/- प्रति माह |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
उम्मीदवारों को ICSIL वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ₹590/- का वन-टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल है
| एप्लीकेशन फीस | 590/- |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा दी गई उम्र, शिक्षा और अनुभव संबंधी जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विभाग के साथ इंटरेक्शन/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- पद की मांग के अनुसार, चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या लिखित परीक्षा को भी शामिल किया जा सकता है।
- इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाने पर कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा
नौकरी की कुछ खास शर्तें
- सिक्योरिटी डिपॉजिट: चयनित उम्मीदवारों के वेतन से 15 दिनों की सैलरी सिक्योरिटी के रूप में काटी जाएगी (पहले महीने में 50% और दूसरे महीने में 50%)। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने और विभाग से ‘नो ड्यूज’ (No Dues) सर्टिफिकेट मिलने के बाद यह राशि बचत खाते के ब्याज के साथ वापस कर दी जाएगी
- रोजगार की प्रकृति: यह पूरी तरह से एक अनुबंध (contractual/temporary) पर आधारित भर्ती है
- पोस्टिंग: उम्मीदवारों की तैनाती दिल्ली/एनसीआर (Delhi/NCR) में कहीं भी की जा सकती है
- दस्तावेज: वेरिफिकेशन के दिन उम्मीदवारों को सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, एक सेट फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है

| नोटिफिकेशन के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
| अप्लाई करने के लिए | यहाँ पर क्लिक करे |
| आवेदन कैसे करे | यहाँ पर क्लिक करे |
