शादी से पहले ईशा अंबानी अपने परिवार संग एंटीलिया में रहती थी।
वही शादी के बाद ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ वर्ली के अपने नए बंगले में रहने लगी।
आनंद और ईशा के इस घर का नाम 'गुलिटा' है और ये किसी महल से कम नहीं है।
ईशा के ससुर अजय पीरामल ने साल 2012 में इस प्रॉपर्टी को हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था।
इस घर के लिए ईशा के ससुर अजय पीरामल ने लगभग 450 करोड़ रुपये चुकाए थे।
वही कंस्ट्रक्शन के बाद इस महल जैसे घर की कीमत और भी बढ़ गयी है।
ये घर 5 मंजिला है जो ईशा और उनके पति आनंद पीरामल को शादी के बाद गिफ्ट में मिला है।
ईशा अंबानी का ये घर 50 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है।
ईशा का ये बंगला सी फेसिंग है और इस घर की थीम डाइमंड थीम है।
साथ ही इस घर के लेवल पर एक सुन्दर बगीचा और स्विमींग पूल भी है।